logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

FAD
एफ.ए.डी.
ऐसा उपचयी-अपचयी सह-एन्जाइम जो राइबोफ्लेविन फास्फेट के ऐडेनिलिक अम्ल के साथ संघनन होने से बनती है।

Fallow
परती, पलिहर
1. फसल प्रबंद की एक पद्धति जिसमें फसलों और खरपतवारों को उगने नहीं दिया जाता।
2. भूमि को वनस्पति-विहीन रखना।

False root-knot nematode
आभासी जड़ गाँठ सूत्रकृमि
नेकोबस वं की जाती का सामान्य नाम।

Family
कुल
प्राणियों के वर्गीकरण में प्रयुक्त समूहवाची संकल्पना या इकाई जो गण (आर्डर) का उपविभाग होता है और जिसमें एक या अधिक वंश होते हैं।

Family name
कुल नाम (फौमिली नाम)
कुल स्तर, के वर्गक का वैज्ञानिक पदनाम जिसके अंत में इडी प्रत्यय लगता है।

Fat
वसा
वसीय अम्लों के एस्टर।

Fatty acid
वसीय अग्ल
कार्बनिक एलिफैटिक अम्ल जिसमें प्रयाः सीधी श्रुंखलाएँ और समसंख्यक कार्बन अणु होते हें। ये बसाओं और तेलों में पाए जाते हैं।

Fauna
प्राणिता
किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाली समस्त प्राणि जातियों के लिए प्रयुक्त नाम।

Fecundity
1. बहुप्रजता 2. जननक्षमता
संतानोत्पत्ति अथवा बार-बार निषेचन की क्षमता। यह शब्द सामान्यतया अंडों की संख्या के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

Feeding mechanism
अशन क्रियाविधि
भोजन ग्रहण करने का ऐसा प्रक्रम जिसमें खोजना, छेद करना, लार निकालना (लालास्रवण) तथा अंतर्गहण शामिल है।


logo