logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Bradylexia
मंदपाठिता
किसी विकार या रोग के कारण किसी भी विषय को बहुत धीरे-धीरे पढ़ने की दशा या प्रवृत्‍ति।

Bradylogia
अतिमंदभाषिता
मानसिक न्यूनता की अवस्था में मंदचिंतन के कारण अपसामान्य रूप से धीरे धीरे या मंद बोलने की दशा।

Bradyphrasia
वाग्‍मंदता
मस्तिष्क की किसी क्षति के कारण बहुत ही मंद स्‍वर में बात करने की विकृत प्रवृत्‍ति।

Bradyscope
ब्रैडिस्कोप
किसी चित्र या वस्तु को बहुत धीमी गति से नियमित ढंग से दिखाने वाला एक उपकरण।

Brain
मस्तिष्क
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का वह भाग जो खोपड़ी में स्थित होता है।

Brain comparator
मस्तिष्क तुलनाकारक
एक परिकल्पित रचना तंत्र जो गति के प्रत्यक्षीकरण में नेत्र और सिर की गति को ध्यान में रखता है।

Brain imaging
मस्‍तिष्‍क बिम्‍बन
अक्षत मस्तिष्क की शरीर रचना तथा क्रियाओं के नियंत्रण का वह निर्माण जो विशिष्‍ट तकनीकों अथवा प्रकार्यपरक चुम्बकीय अनुनाद बिम्बन से किया जाता है।

Brain lateralization
मस्तिष्कीय पार्श्‍वीकरण
यह इंगित करता है कि विशिष्‍ट संज्ञानात्मक कार्यों के लिए मस्तिष्क का वाम अथवा दक्षिण गोलार्ध किस सीमा तक उत्‍तरदायी है।

Brain lesion
मस्तिष्क क्षत
मस्तिष्क के किसी विशेष भाग में भारी क्षति पहुंचना। मस्तिष्क के ऊतकों का नष्‍ट होना।

Brain potential
मस्तिष्क विभव
मस्तिष्क का विद्युत्प्रभाव या विद्युत शक्यता; मस्तिष्क में विद्युत क्रिया का स्तर।


logo