अनुसंधान पुस्तकालय
ऐसा पुस्तकालय जिसमें विशिष्ट विषयों पर अनुसंधान के लिए प्रलेख प्राप्त हो सकें।
reservation slip
आरक्षण पर्ची
पुस्तकालय से निर्गत पुस्तक के लौटने पर या शेल्फ पर उपलब्ध होने पर उसे किसी विशेष सदस्य के लिए उपलब्ध किए जाने के निमित दिया जाने वाला आवेदन-पत्र।
reserved collection
आरक्षित संग्रह
ऐसा आरक्षित संग्रह जहां से सामान्य पाठकों को पुस्तके निर्गत न की जाती हों।
resource sharing
संसाधन सहभागिता
पुस्तकालय सहयोग की अवधारणा का मुख्य उद्देश्य ग्रंथालयों के उपलब्ध संसाधनों का परस्पर ऐसा उपयोग करना है जिससे कम लागत पर उन्हें अधिक तथा समान सेवा प्राप्त हो सके। संसाधन सहभागिता ग्रंथालय में सहयोग की भावनाओं, उनकी तकनीकी क्षमताओं तथा कार्य प्रणाली की रूप रेखाओं पर आधारित है।
resume
सारवृत्त
किसी कृति के मुख्य लक्षणों का सारांश।
revised edition
परिशोधित संस्करण
देखिए 'enlarged edition'
routing
परिसंचरण
पाठकों को नकी रूचि या आवश्यकतानुसार पाठ्य सामग्री का नियमित रूप से दिया जाना।
running title
सतत आख्या
किसी पुस्तक का ऐसा शीर्षक जो उसके पृष्ठों के ऊपरी या निचले भाग पर दोहराया जाए।
scroll
1. कुंडलित लेख
2. खर्रा, सूची
पुराने समय की ऐसी पुस्तक जो पेषाइरस या किसी अन्य पदार्थ की पट्टी पर लिखी गई तथा डंडे या रॉड पर लपेटी गई हो।
secondary source
गौण स्रोतग्रंथ
पुस्तकें या दूसरी अमुद्रित ऐसे प्रलेख, पुस्तकादि जिनके संकलन में मुख्य या आधार स्रोत ग्रंथों का प्रयोग किया गया हो।