logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

job printing
फुटकर छपाई देखिए 'job तथा commercial printing'

job promotion
जॉब संवर्धन फुटकर व छोटी-छोटी वस्तुओं के मुद्रण के व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए किए गए विविध प्रयत्न।

job ticket
जॉब टिकट, मुद्रण प्रपत्र वह फार्म कागज या कार्ड जो मुद्रण कार्य के साथ नत्थी किया जाता है और जिस पर मुद्रण के विभिन्न चरणों और उनसे संबंधित विभागों के लिए निर्देश अंकित होते हैं तथा प्रत्येक चरण पर किए गए कार्य की प्रगति का नियमित विवरण लिखा जाता है।

job work
फुटकर काम, जॉब कार्य देखिए 'job'

journal
पत्रिका, जर्नल इस शब्द की परिधि में विविध मानवीय रुचियों के समाचार तथा विचार प्रकाशित करने वाले दैनिक से वार्षिक आदि तक सभी प्रकार की पत्र-पत्रिकाएं सम्मिलित होती हैं।

journalese
अखबारी भाषा समाचारपत्रों प्रयुक्त विशिष्ट भाषा।

journalism
पत्रकारिता पत्र-पत्रिकाओं, रडियो, दूरदर्शन आदि के लिए समाचार, लेख, फीचर आदि लिखने तथा सम्पादित करने की कला।

journalistic writing
पत्रकारिता लेखन पत्र-पत्रिकाओं में लिखने की एक विशेषज्ञ शैली जो प्रधानतः सरल, सुबोध प्रवाहमयी तथा प्रभावकारी होती है। शीध्रतावशलिखी जाने के काण इसमें क्लिष्टता और जटिलता के लिए स्थान नहीं होता।

jump
शेषांतरण क्रिया रूप में-किसी समाचार अथवा लेख के शेषांश को किसी दूसरे पृष्ठ पर ले जाना लेकिन उसी पृष्ठ में किसी अन्य कालम में नहीं। इसे 'कैरी ओवर' भी कहते हैं। संज्ञा रूप में-किसी समाचार अथवा लेख का वह शेषांश जो एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ पर ले जाया है।

jump head
शेषांकन शीर्ष अपेक्षाकृत छोटे टाइप में और प्रायः एक कालम में कम्पोज किया गया वह शीर्षक जो समाचार या लेख के अन्य पृष्ठ पर जाने पर उसके ऊपर लगाया जाता है।


logo