भूमि की गुणता
भूमि का एक वह सम्मिश्र गुण जो विशिष्ट उपयोगों के लिए उसकी उपयुक्तता को स्पष्ट रूप से प्रभावित करता है। उदाहरणर्थ- भूमि का गठन, भूमि की जलधारण क्षमता, भूमि की गहराई, उपस्थित खनिज आदि।
Land reclamation
भूमि सुधार
भूमि की प्रकृति अथवा पर्यावरण में अपेक्षित परिवर्तन द्वारा उसे अधिक उपयोगी बनाना।
Landsat
लैंड सेट
भू-संसाधन क्रमवीक्षण उपग्रहों की श्रृंखला का वंशागत नाम।
Land scape
दृश्य भूमि
वह भू-भाग जिसमें सभी प्राकृतिक लक्षण (यथा क्षेत्र, पहाड़ियाँ, वन, जल आदि) शामिल होते हैं और जो भू-पृष्ठ की विभिन्नता प्रदर्शित करते हैं।
Landslide or landslip
भू-स्खलन या भू-सर्पण
वर्षा के फलस्वरूप पर्वत से मृदा या शैलों का स्खलन।
Land suitability
भूमि उपयुक्तता
किसी विशेष प्रकार के उपयोग के लिए भूमि की उपयुक्तता।
Land suitability classes
भूमि उपयुक्तता वर्ग
भूमि की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए भूमि वर्गों का एक समुच्चय।
Land suitability rating
भूमि उपयिक्तता का संनिर्धारण
भूमि उपयोग के लिए भूमि इकाई की आंशिक उपयुक्तता जो भूमि की गुणवत्ता पर आधारित होती है।
Land system
भूमि प्रणाली
वह भू-क्षेत्र जिसमें भू-आकृतियों, मृदाओं तथा वनस्पति का आवर्ती प्रतिरूप शामिल होता है और जलवायु सापेक्षतः एक समान होती है।
Land system survey
भूमि प्रणाली सर्वेक्षण
भूमि संसाधनों या भूमि प्रणालियों के मानचित्रण के आधार पर भू-संसाधानों का सर्वेक्षण।