logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Labour standard
श्रम मानक
विधियों, विनियमों एवं प्रशासकीय व्यवहारों के लिये प्रयुक्त सामान्य शब्द जिसका सम्बन्ध सम्बन्ध मजदूरी उपार्जकों की उन कार्यदशाओं से होता है जिनसे उनका सामाजिक और आर्थिक स्तर प्रभावित होता है।

Labour time standard
श्रम-समय-मान
उत्पादन प्रतिष्ठान में किसी एक कार्य के लिए आवश्यक औसत समय। इसके निर्धारण में आवश्यक अवकाश काल, कार्य-आरम्भ समय, उपकरणों की सफाई और मरम्मत आदि में लगे समय की गणना भी रहती है।

Labour time ticket
श्रम-समय पर्ची
श्रम व्यय के हिसाब के लिए प्रयुक्त एक प्रपत्र। इसमें प्रत्येक कार्य के सम्पादन में विभिन्न कार्मिको, व्यक्तियों द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगाए गए समय का विवरण रहता है।

Labour turnover rate
श्रम आवर्त दर
किसी प्रतिष्ठान में श्रमिकों के कार्य छोड़ने तथा नये कर्मचारियों की भर्ती की दर।

Labour union
श्रमिक संघ, मजदूर संघ
अपने हितों की रक्षा के उद्देश्य से बनाया गया श्रमिकों का स्वैच्छिक संगठन। यह संगठन एक ही उद्योग या एक ही नियोजक के अधीन कार्य करने वाले श्रमिकों का अथवा अनेक उद्योगों या नियोजकों के अधीन कार्य करने वाले श्रमिकों का हो सकता है।

Labour unrest
श्रम अशांति
किसी कार्य-प्रतिष्ठान में श्रम-प्रबन्ध संबंधों की ऐसी स्थिति जब दोनों पक्षों के बीच अविश्वास एवं तनाव विद्यमान हो, औद्योगिक शांति का अभाव हो और श्रमिकों अथवा श्रणिक संघों के द्वारा अपनी मांगों की पूर्ति के लिए प्रायः हड़ताल, प्रदर्शन, घेराव आदि किए जाते हों।

Labour welfare
श्रम कल्याण, श्रमिक कल्याण
श्रमिकों के शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक और सामाजिक कल्याण को अवस्था। इस अवस्था की प्राप्ति के अंतर्गत वे समस्त कार्यक्रम आते हैं जो श्रमिक और औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं राष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होते हैं, जैसे श्रमिक शिक्षा, स्वास्थ्य केन्द्र, शिशुगृह और जलपान गृह आदि।

Latency period
अव्यक्तता काल, कामप्रसुप्ति काल
मानव में काम विकास की वह अवस्था जिसमें विकास की शक्तियाँ तिरोहित होकर व्यक्तित्व में व्यवस्थित रहती हैं। यह अवस्था सामान्यतः 6 वर्ष से 12 वर्ष तक होती है जिसे फ्रायड के अनुसार विकास का चौथा चरण कहा जाता है। सामाजिक और मानसिक विकास की दृष्टि से यह अवस्था महत्वपूर्ण है क्योंकि बच्चों में सामाजिक गुणों का विकास, शिक्षा में दिलचस्पी तथा टोली बनाकर साथ रहने की प्रवृत्ति का विकास इस अवधि में काफी तेज गति से होता है।

Lay-off
जबरी छुट्टी
काम अथवा कच्चे माल की कमी या अन्य अपरिहार्य कारणों से कर्मचारियों को अस्थायी या स्थायी तौर पर काम से हटा देना। आनुशासनिक कार्यवाही, बरखास्तगी अथवा अयोग्यता के कारण सेवामुक्त किये गए कर्मचारी इस श्रेणी में नहीं आते।

Lay-off pay
जबरी छुट्टी वेतन
जबरी छुट्टी के अंतर्गत काम से हटाये गये कर्मचारियों को मिलने वाले उनके वेतन का वह भाग जो उन्हें तब तक मिलता रहता है जब तक वे काम पर वापस नहीं बुला लिये जाते या कोई अन्य नौकरी नहीं पा जाते।


logo