logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Toponomasiology / Toponomy
स्थल नाम विज्ञान
भौगौलिक स्थानों / क्षेत्रों के नाम का अध्ययन।

Transcription
लिप्यकंन
किसी पाठ का श्रवण कर उसका निर्धारित लिपि संकेतों में लेखन।

Transliteration
लिप्यंतरण
एक लिपि में लिखे हुए पाठांश का दूसरी लिपि में अन्तरण। जैसे देवनागरी में लिखे वाक्य 'राम जाता है' को रोमन लिपि, 'Ram jâtā hai' में लिखना।

Type Style
टंकण प्रकार
मुद्रण में प्रयुक्त वर्णों के विभिन्न आकार-प्रकार।

Unorganic Composition
असुघटित रचना
शब्दों की ऐसी रचना जिसमें विभिन्न शब्दों का अस्तित्व स्पष्ट दिखई दे अर्थात संबंधित शब्द परस्पर मिलकर एक न हो जाएँ।

Usage
प्रयोग रीति
शब्द के प्रयोग का ढंग।

Use
प्रयोग
शब्द का स्थिति परक व्यवहार।

Casual Use
सहज प्रयोग
बिना किसी विशेष सावधानी के सामान्य रीति से किया जाने वाला शब्द प्रयोग।

Completely Restricted Use
पूर्ण परिसीमित प्रयोग / पूर्ण प्रतिबन्धित प्रयोग
शब्द का ऐसा प्रयोग जो सामान्य स्थिति में न होकर किसी विशिष्ट स्थिति में अत्यंत सीमित रूप से होता हो। जैसे- गुप्त भाषा के प्रयोग।

Elegant Use
परिष्कृत प्रयोग
शब्द का सावधानी पूर्वक किया हुआ शिष्ट प्रयोग।


logo