logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Extero-receptor
बाह्यग्राही
शरीर पर संवेदी अंग जो बाह्य पर्यावरण में होने वाले परिवर्तनों के प्रति अनुक्रिया दर्शाते हैं।

Extra corporeal digestion
देहबाह्य पाचन
सूत्रकृमि के शरीर से बाहर, के अशन स्थल पर खाद्य पदार्थ का आंशिक पाचन।

Extraction
निष्कर्षण
मिट्टी और जड़ों से सूत्रकृमियों को अलग करना।

Eye piece micro-meter (ocular micrometer)
नेत्रिका सूक्ष्ममापी
सूकष्मदर्शी की नेत्रिका में एक रैखिक मापक।

Eye spot
दृक् बिंदु
इनोप्लॉयडिया और ऑन्कोलेमॉयडिया अधिकुल के ग्रसिका प्रक्षेत्र में पाया जाने वाला प्रकाश संवेदी वर्णक बिंदु।

F2 (second filial generation)
F2 (द्वितीय संतानीय पीढ़ी); एफ2
F1 जीवों के स्वनिषेचन अथवा उनके परस्पर प्रसंकरण से प्राप्त पीढ़ी।

Facultative
विकल्पी
अस्तित्व में रहने तथा परिवर्तित स्थितियों में अपने को अनुकूलित करने की शक्ति। उदाहरण - ऑक्सीजीवी जीवाणु अनॉक्सीजीवी में परिवर्तित हो जाता है अथवा पादप परजीवी (plant parasite) मृतजीवी (saprophyte) बन जाता है।

Facultative animal parasite
विकल्पी प्राणि परजीवी
प्राणी परजीवी सूत्रकृमि जो प्राणि परपोषी के बिना भी अपने जीवन-चक्र को बनाए रखता है।

Facultative meiotic parthenogenesis
वैकल्पिक अर्धसूत्री अनिषेकजनन
जनन का वह प्रकार जिसमें द्वितीय ध्रुवीय केंद्रक तथा अंड प्राक्केंद्रक के संलयन से न्यूनीकृत अंडकों में द्विगुणित गुणसूत्रीय पूरक पुनः स्थापित हो जाता है।

Facultative plant parasite
विकल्पी पादप परजीवी
ऐसी जीव-जातियाँ जो कुछ विशेष परिस्थितियों में पादपों या कवकों पर अशन तथा जनन करने की क्षमता रखती हैं।


logo