logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Body schema
काय प्रतिमान
1. व्यक्‍ति के अपने ही शरीर के प्रति प्रत्यक्ष या ऐंद्रिय बोध का समूचा ताना-बाना जिसमें बहि:प्रेरित गतियाँ शामिल नहीं होतीं। 2. किसी व्यक्‍ति का अपने ही शरीर का बोध करने का एक खास ढंग।

Bogus pipeline technique
छद्म पाइपलाइन तकनीक
एक मापन प्रविधि जो यह विश्‍वास उत्पन्न करती है कि एक ‘असत्य संज्ञापक’, उनकी सांवेगिक अनुक्रियाओं का नियमन करता है और इस प्रकार से यह प्रविधि उनकी सही अभिवृत्‍तियों का मापन करती है।

Bolometer
हृत्स्पंदमापी
दिल के धडक़ने की गति और उसके वेग को मापने वाला एक यंत्र।

Bone conduciton
अस्थि-चालन
कान के भीतरी भाग में खोपड़ी की हड्डियों के माध्यम से ध्वनि कंपनों का पारेषण।

Boomerang effect
बूमरैंग प्रभाव, प्रतीपगामी प्रभाव
व्यक्‍ति की अभिवृत्‍ति में ऐसा परिवर्तन जो अभीष्‍ट परिवर्तन के विपरीत हो।

Bottom-up- processing
ऊर्ध्‍वगामी प्रक्रम
संज्ञानपरक, विशेषत: प्रत्यक्षपरक प्रक्रम जिसका निदेशन परिवेशीय निवेशों द्वारा होता है।

Bound energy
परिबद्ध ऊर्जा
अहम् विषयक प्रक्रियाओं के नियंत्रण एवं वास्तविकता से संबद्ध वह मन: शक्‍ति जो आवेगजन्य कार्यों या अभिलाषा पूर्ति में व्यर्थ नहीं गंवाई जाती है।

Bradyarthria
नीरसभाषिता
मस्तिष्क की क्षति के कारण अपसामान्य रूप से झिझकते हुए और रूखे ढंग से बोलने की प्रवृत्‍ति।

Bradycardia
हृ द् मंद ता
दिल की अत्यंत मंद गति से धड़कने की रोगमय दशा।

Bradylalia
मंदोच्चारिता
किसी कार्यात्मक विकार के कारण धीरे-धीरे किंतु सही उच्‍चारण करते हुए बोलने की प्रवृत्‍ति।


logo