ऐसी व्यवस्था जिसमें औपचारिक शिक्षा संस्थाओं के नियमित शिक्षण काल से पूर्व अथवा पश्चात कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। यह अपेक्षातया कम अवधि की होती है और इन में बहुधा वे छात्र प्रवेश लेते हैं जो किन्हीं परिस्थितियोंवश पूर्णकालीन शिक्षा के लिए समय नहीं निकाल पाते।
Pattern block play stage
गुटका प्रतिरूप अवस्था
खेलने की वह अवस्था जिसमें बालक किसी प्रयोजन से अथवा अकस्मात ही गुटकों का एक निश्चित अथवा विभिन्न प्रतिरूप बनाता है।
Pedagogy, non-directive
अ-निदेशी शिक्षणशास्र
कार्ल रोजर्स द्वारा प्रस्तावित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार दैनिक शिक्षण व्यक्ति केंद्रित तथा मनश्चिकित्सात्मक आधार सामग्री पर आधारित होता है। इसमें मनश्चिकित्सक स्वयं तटस्थ रहते हुए शिक्षार्थी को आत्माभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित करता है। इस शैक्षिक उपागम के कुछ संप्रत्यय हैं -- व्यक्तिगत आत्मविकास, सर्वांगसमता, सकारात्मक चिंतन, अबाधित विचार तथा अवबोधनतदनुभूति।
Pedagogy, selective
चयनात्मक शिक्षण
ऐसी शिक्षण व्यवस्था जिसमें शिक्षार्थी को शिक्षा सामग्री का चयन करने का अवसर एवं सुविधा प्राप्त हो। इसके अनुसार विशिष्ट समूह के लिए उनकी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिक्षण सामग्री, वीडियो टेप, कैसेट तथा कार्टिज, डिस्क आदि आधुनिक उपकरणों के रूप में भी प्रस्तुत की जा सकती है।
Peep-hole method
झरोख प्रणाली
माइल्स द्वारा निर्मित एक निरीक्षण पद्धति जिसमें छात्र दिए गए कार्ड पर हस्तलिखित अथवा मुद्रित सामग्री पढ़ता है और निरीक्षणकर्ता कार्ड को दूसरे ओर से छिद्र के माध्यम से उसके नेत्रों की गति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करता है।
Peer teaching
सम समूह अध्यापन
शिक्षक प्रशिक्षण में अध्यापन के कौशल सीखने की एक विधि जिसमें प्रशिक्षार्थी वास्तविक कक्षा स्थिति में शिक्षा प्रदान करने से पूर्व अपने ही सह प्रशिक्षणार्थियों के एक लघु समूह पर अभ्यास करता है।
Peer tutoring
सम समूह अनुशिक्षण
शिक्षण की एक ऐसी व्यवस्था जिसमें शिक्षार्थी और उसके सहपाठी पारस्परिक सहयोग से अधिगम में प्रगति करते हैं। यह इन दो सिद्धांतों पर आधारित हैः (क) शिक्षार्थी अपनी प्रगति के लिए स्वयं उत्तरदायी होता है, (ख) सहपाठी सीखने में एक दूसरे की सहायता कर सकते हैं। इसमें उपलब्ध शिक्षण सामग्री तथा पाठ्यपुस्तकों के अधिकतम उपयोग की संभावना होती है।
Percentile norm
शततमक मानक
किसी समूह का मानक दर्शाने की एक विधि। इससे यह पता चलता है कि किसी मानकीकृत परीक्षण में किसी समूह की निर्दिष्ट प्रतिशत आवृत्तियां किस अंक से नीचे हैं।
Perceptual field
प्रत्यक्षण क्षेत्र
किसी निश्चित क्षण में व्यक्ति के प्रत्यक्ष ज्ञान का सूचक एक पद जिसे मनोवैज्ञानिक दिक् भी कहा जाता है। इसका प्रयोग संज्ञानात्मक क्षेत्र सिद्धांतवादियों ने किया है।
Perceptual learning
प्रत्यक्षण अधिगम
व्यक्ति की अपने परिवेश से सार्थक और संगत ज्ञान ग्रहण करने की योग्यता में वृद्धि। अधिगम सिद्धांतवादियों के विभिन्न दृष्टिकोण के अनुसार यह वृद्धि अभ्यास अथवा अनुभव के परिणामस्वरूप हो सकती है अथवा परिवेश से अंतरक्रिया के कारण।