उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूर्ण कर लेने के पश्चात् राज्य शिक्षा मंडल द्वारा ली जाने वाली परीक्षा जिसे उत्तीर्ण कर लेने के पश्चात् छात्र विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने अथवा मध्यम श्रेणी के व्यवसायों में काम करने का अधिकारी हो जाता है।
high school
उच्च विद्यालय, हाई स्कूल
प्रारम्भिक विद्यालय के पश्चात् उच्चतर शिक्षा देने वाला विद्यालय जिसमें छात्र को महाविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए अथवा तकनीकी या हस्तपरक कलाओं या व्यवसाय से संबंधित उच्च शिक्षा दी जाती हो। इसकी अवधि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक या दो वर्ष कम होती है।
high school examination
उच्च विद्यालय परीक्षा, हाई स्कूल परीक्षा
माध्यमिक स्तर की शिक्षा पूर्ण कर लेने के पश्चात् शिक्षा मंडल द्वारा छात्रों को दी जाने वाली परीक्षा जिसमें सफलता प्रप्त करने पर ये उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पाने के अधिकारी हो जाते हैं।
higher secondary school
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
प्रारम्भिक विद्यालय के पश्चात उच्चतर शिक्षा देने वाला विद्यालय जिसकी अवधि मुदालियार शिक्षा आयोग (1955) के अनुसार 11 वर्ष की है।
historical method
ऐतिहासिक प्रणाली
अ- वह शिक्षण पद्धति जिसमें विषय सामग्री की कालक्रमानुसार ऐतिहसिक पृष्ठभूमि अध्यापन का आधार होती है।
आ- ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्यों का अन्वेषण करने, उनका अभिलेख रखने तथा उनकी व्याख्या करने की प्रक्रिया इसमें संबंधित आधार सामग्री को एकत्रित करने, उसे समग्र रूप में रखने और आलोचनात्मक विन्यास करने के उपरांत उसकी व्याख्या की जाती है।
home economics
गृह अर्थशास्त्र
सैद्धान्तिक तथा व्यावहारिक रूप में गृह प्रबंध, विशेषकर किसी शैक्षिक पाठ्यक्रम के ऐसे औपचारिक अथवा व्यावहारिक विषयों का अध्ययन व अनुसंधान, जो गृहप्रबंध अथवा पारिवारिक जीवन के लिए आवश्यक हों, जैसे - पोषण, वस्त्र, शिशु देख-रेख,गृह सज्जा, गृह लेखा, परिवार तथा समुदाय संबंध आदि।
homeroom
गृहकक्ष, होमरूम
विभागीकृत विद्यालय की एक कक्षावधि जिसके कार्यक्रम में नमनीयता होती है। छात्र अपनी इच्छानुसार काम करते हैं और अध्यापक से व्यक्तितगत और सामूहिक रूप से निर्देश प्राप्त करते हैं।
homeroom teacher
होमरूम अध्यापक
गृहकक्ष का प्रभारी अध्यापक। विद्यालय का वह अध्यापक जो होमरूम में छात्रसमूह की प्रातः और मध्याह्न सत्र में उपस्थिति लेता हो; छात्रों का परामर्शदाता हो; छात्रों के औपचारिक, प्रशासनिक रिकार्ड रखता हो और उनको अनुसूचित पाठ्य योजना तैयार करने, अतिरिक्त कक्षा-कार्य, व्यवसाय, स्वास्थ्य, अवकाश समय की क्रियाओं तथा सामाजिक व्यवहार में निर्देशन देता हो।
home work
गृह कार्य
अ- छात्र को विद्यालय में किसी पाठ के अनुवर्तन अथवा अगले पाठ की तैयारी के लिए दिया गया कार्य जो उसे विद्यालय की नियमित कार्याविधि के पश्चात् करना पड़ता है।
आ- छात्र द्वारा घर में किया जाने वाला अध्ययन।
homogeneous grouping
समजातीय समूहन, सजातीय समूहन, सम समूह
अ- शिक्षण के उद्देश्य से छात्रों का समूहों में वर्गीकरण जो अधिगम को प्रभावित करने वाले विशेष कारकों के संबंध में छात्रों में पायी जाने वाली समानता की मात्रा के आधार पर किया जाए।
आ- किसी दत्त सामग्री को समुहों या अनुभागों में संगठित करने की प्रक्रिया जो सामग्री के किसी गुण की समानता पर आधारित हो।