अंक
दैनिक समाचार पत्र के एक दिन में प्रकाशित समस्त संस्करण। यदि पत्रिका हो तो प्रति सप्ताह, प्रति पक्ष या प्रति माह प्रकाशित होने वाली एक सम्पूर्ण प्रति।
ital
इटाल
इटैलिक का संक्षेप।
italic
इटैलिक, तिरछा टाइप
वे मुद्राक्षर जो किसी ओर झुके होते हैं।
I.T.U.
आईo टीo यूo
इन्टरनेशनल टाइपोग्राफिकल यूनियन (अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रण कला संघ) का संक्षेप।
Jenus faced lead
उभय कथामुख
ऐसा कथामुख जिसमें समाचार के भूत और भविष्य दोनों ही की चर्चा की गई हो।
jim dash
विभाजक रेखा
प्रायः तीन एम लम्बा एक छोटा डैस जिसका उपयोग दो शीर्षक मालाओं या समाचारों के बीच अन्तराल डालने के लिए किया जाता है इसे लघु डैस, या 3 एम डैस भी कहते हैं।
job
फुटकर छपाई, जॉब छपाई
रसीद, निमंत्रण-पत्र, पत्र शीर्ष, लेटरहेड आदि छोटी-छोटी वस्तुओं का मुद्रण।
job press
जॉब प्रेस, जॉब मशीन
वह मुद्रणालय जिसमें फुटकर या व्यावसायिक छपाई होती है।