श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी स्थिति सुधारने तथा श्रमिक संगठनों के अनुचित बल प्रयोग से नियोजकों और समाज की रक्षा करने के उद्देश्य से बनाये गये कानून।
Labour maintenance
श्रम अनुरक्षण
नीतियों, पद्धतियों तथा कार्य-प्रणालियों का ऐसा संचालन जिससे कर्मचारी संतुष्ट, रहे नियोजक और कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे और उद्योग में अनुपस्थिति से कार्य में अरुचि तथा श्रम-अशांति आदि की स्थिति उत्पन्न न हो।
Labour management
श्रम प्रबंधन
किसी औद्योगिक संगठन में कार्मिक प्रबंध का वह पक्ष जिसके द्वारा जनशक्ति का उचित नियंत्रण किया जाता है। इसमें श्रमिकों की भर्ती, चुनाव प्रक्रिया, प्रशिक्षण, कार्य निर्धारण तथा उनके कुशल उपयोग के कार्य निहित हैं।
Labour mobility
श्रम गतिशीलता
श्रमिकों का अपने प्रतिष्ठान या नगर-गांव से अन्यत्र कार्य करने के लिए जाना या एक प्रकार के कार्य को छोड़ कर दूसरे प्रकार के कार्य में लग जाना।
Labour movement
श्रमिक आंदोलन, श्रम आंदोलन
अपने अधिकारों एवं कल्याण के लिए क्षमिकों द्वारा संगठित प्रयास। प्रायः ये प्रयास श्रम-संघों तथा श्रम संबंधी अन्य अभिकरणों द्वारा किए जाते हैं।
Labour racketeer
मज़दूर धोखेबाज
वह व्यक्ति जो श्रमिकों के साथ छल व बेईमानी करता हो। इसका काम घूस लेना तथा हड़ताल या तालाबंदी की धमकी देकर पैसा ऐंठना होता है।
Labour reformer
श्रम सुधारक
श्रमिकों को उनकी अपनी समस्याओं, जैसे मद्यव्यसन, ऋणग्रस्तता आदि, का ज्ञान कराकर उनके समाधान का उपाय ढूंढने तथा उनके जीवन को समृद्ध बनाने में सहायता प्रदान करने वाला व्यक्ति। ऐसा व्यक्ति श्रम कानून में सुधार लाने, राजनीतिक जागरूकता पैदा करने तथा उद्योगों में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने या आद्योपान्त परिवर्तन लाने के लिए आंदोलन तथा हड़ताल आदि का सहारा भी लेता है।
Labour relations
श्रम-संबंध
देo industrial relations
Labour solidarity
श्रमिक एकात्मता
श्रम शक्ति एवं संगठनों के पारस्परिक संबंधों की वह स्थिति जिसमें एक होकर कार्य करने का भाव हो। यह एकता श्रम शक्ति का प्रतीक है। इसकी अभिव्यक्ति सरकार के पास भेजे गए संयुक्त अभ्यावेदन तथा हड़ताल आदि के माध्यम से होती है।