logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Taboo (Word)
वर्जित (शब्द)
ऐसे शब्द जिनका प्रयोग सामान्यतया समाज में अशिष्ट, अशोभनीय, या अमांगलिक समझा जाता है। जैसे शरीर के विशिष्ट अंगों व क्रियाओं से संबंधित शब्द।

Target Language
लक्ष्य भाषा
द्विभाषा कोष में स्रोत भाषा के शब्द के लिए जिस 'भाषा' में अर्थगत सूचना दी जाती है। अनुवाद के संदर्भ में जिस 'भाषा' में अनुवाद किया जाय। (target language : : source language)।

Taxonomy
वर्गीकरण सिद्धांत
भाषिकेतर जगत से संबंधित पदार्थों के परस्पर स्तर-संबंध का अध्ययन करने वाला विज्ञान। इस अध्ययन में पदार्थों के वर्ग-सदस्यों (फूल वर्ग- गेंदा, गुलाब, चमेली आदि सदस्य) या अंगी-अंग (चेहरा = अंगी और नाक = अंग) आदि संदर्भों में विश्लेषण किया जाता है।

Folk Taxonomy
लौकिक वर्गोकरण
पदार्थों के परस्पर संबंधों का लोक प्रचलित सिद्धांत।

Temporal
कालगत
समय से संबंधित।

Term
पारिभाषिक शब्द
किसी विशेष विषय क्षेत्र में प्रयुक्त शब्द।

Technical Term
पारिभाषिक शब्द / तकनीकी शब्द
देखिए- 'term'।

Text
पाठ
क्रमबद्ध विचारों का वाक्य- अनुक्रम।

Theory Of Abstraction
अमूर्तता सिद्धांत
अर्थ अध्ययन का वह सिद्धांत जिसके अनुसार यह माना जाता है कि विभिन्न पदार्थों को बार-बार देखने और उनकी विशेषताओं की तुलना करने से मन में उन पदार्थों के संबंध में धारणा या संकल्पना बन जाती है। यही संकल्पना शब्द और पदार्थ के मध्य संबंध बनाती है।

Thesaurus
1. धारणापरक कोश
देखिए- dictionary (ideological ∼)।
2. सम्पूर्ण बृहत कोश
ऐसा बृहत कोश जिसमें किसी भाषा के शब्दों के साथ उद्धरणों एवं उल्लेखों का समावेश किया गया हो।


logo