सूत्रकृमियों का वह अभिलक्षण जिसमें डिंभकों की प्रथम अवस्था से लेकर वयस्क होने तक कोशिकाओं की संख्या स्थिर रहती है।
Eutylenchus
यूटाइलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें शीर्ष छोटा, शंकुभ, 4 पालियों वाला तथा शिरस्य शूक शरीर से अलग दिखाई देता है। क्यूटिकल रहन रूप से वलयित तथा पूरे शरीर पर अनुदैर्ध्य कटक होते हैं जिससे भुट्टे का पैटर्न बन जाता है। कुंठदंती किनारों वाली पोंलियुक्त प्रपुटी। पूंछ पतली होती हुई चुकीली बनती जाती है।
Evolution
विकास
प्राकृतिक चयन द्वारा जातियों के आनुवंशिक गुणों में कालक्रमिक संचयी परिवर्तन जो अंततः संवर्धन की ओर अग्रसित होता है।
Excretion
उत्सर्जन
उत्सर्जन तंत्र के माध्यम से कोशिकाओं, ऊतकों या अंगों से उपापचय के अपशिष्ट उत्पादों से मुक्त होने की विधि।
Excretory system
उत्सर्जन तंत्र.
ग्रंथि कोशिकाओं अथवा नलिकाओं से बना और आटिवृक्ककी कोशिकाओं से रहित तंत्र जिसकी अंत वाहिका एक छिद्र के रूप में बाहर खुलती है।
Exocuticle
एक्सोक्यूटिकल
चार स्तर वाले तंत्र के अंतर्गत दूसरा क्यूटिकली स्तर।
Exotoky
बहिर्जनन
मादा शरीर के बाहर अंडे में भ्रूणीय परिवर्धन।
Exploration
अन्वेषण
उपयुक्त अशन स्थलों का पता पगाने के लिए ओष्ठों द्वारा परपोषी कोशिकाओं की यादृच्छिक खोज।