व्यक्ति की किसी गुण के प्रति अधिमान्यता मापने की एक विधि। इसमें गुणों के विभिन्न पक्षों के युग्म बनाए जाते हैं और प्रत्येक युग्म में उसकी अधिमान्यता ज्ञात कर अंत में उन पक्षों को क्रमानुसार श्रेणी बद्ध किया जाता है।
Panel (edu. Tech)
पैनल
प्रोग्रामबद्ध अधिगम सामग्री में प्रयुक्त एक पद जिसका आशय प्रोग्रामित सामग्री के उस अनुभाग से है जो अनेक एकाशों को करने के लिए शिक्षार्थी को उपलब्ध कराया जाता है। यह अनुभाग गद्यांश, आरेख, मानचित्र, प्रयोगशाला उपकरण आदि के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
Paper folding test
कागज मोड़ परीक्षण
छोटे बच्चों के बुद्धि मापन की एक प्रविधि जिसमें कागज के एक टुकड़े को बताए गए तरीके से मोड़ने में दक्षता का निरीक्षण किया जाता है और उसकी विकासात्मक मानकों से तुलना की जाती है। अनेक बुद्धि परीक्षण जैसे बिने तथा कुल्हमैन परीक्षणों में इस प्रविधि को एक परीक्षण एकांश के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
Paper teaching machine
पेपर टीचिंग मशीन
पाठ्यपुस्तक के रूप में प्रयुक्त प्रोग्रामित अधिगम सामग्री।
Parallel form reliability
समानांतर रूप विश्वसनीयता
दे. alternate form reliability
Parametric statistics
प्राचल दत्त सांख्यिकी
सांख्यिकीय विश्लेषण प्रविधियों का एक वर्ग जिनके प्रयोग के लिए प्रेक्षणों का आवृत्ति वितरण किन्हीं पूर्व मान्यताओं जैसे सामान्य वितरण पर आधारित होता है।
Parkway programme
पार्कवे कार्यक्रम
संयुक्त राज्य में एक ऐसा शैक्षिक कार्यक्रम जिसमें उच्च विद्यालयी पाठ्यचर्या के एक अभिन्न अंग के रूप में सामुदायिक क्रियाकलापों तथा उनके विशेषज्ञों का उपयोग किया जाता है। छात्र विद्यालय परिसर में प्रदत्त शिक्षा से संबंधित व्यावहारिक पक्षों के लिए फैक्टरियों में, मोटर मरम्मत कारखोनों में कानून तथा समाचार पत्रों के कार्यालयों में, संग्रहालयों तथा कलावीथियों में विशेषज्ञों से शिक्षा प्राप्त करते हैं।
Partial correlation
आंशिक सहसंबंध
दो चरों में ऐसा सहसंबंध जिसमें से अन्य सहसंबंधी स्वतंत्र चरों के प्रभाव को अंशतः निरस्त्र कर दिया गया है।
Participant observer
सहभागी प्रेक्षक
ऐसा व्यक्ति जो अध्ययनाधीन समूह के जीवन और क्रियाकलापों के निरीक्षण हेतु उस समूह का सदस्य बनकर रहता है।
Particularistic knowledge
व्यक्ति विशिष्ट ज्ञान
ऐसा ज्ञान जिसका संचरण व्यापक रूप से विचारों की अपेक्षा ज्ञानेद्रियों द्वारा होता है। ऐसा ज्ञान जो व्यक्तिगत अनुभव से उद्भूत होता है। इस ज्ञान का अर्जन व्यापक विचारों की अपेक्षा ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से होता है। यह औपचारिक अथवा व्यवस्थित ज्ञान पर निर्भर नहीं होता।