logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

publication date
प्रकाशन तारीख, प्रकाशन दिनांक देखिए 'date of publication'

public catalogue
सार्वजनिक सूची ऐसी पुस्तक सूची जो सीमित अधिकारिक उपयोग के लिए न होकर सर्वसाधारण के उपयोग के लिए हो।

public document
सरकारी प्रलेख ऐसे सरकारी प्रलेख जिनमें रिपोर्ट और आंकड़े आदि दिए गए हों।

pure notation
शुद्धांकन ऐसी संकेत पद्धति जिसमें वर्गीकरण पद्धति के प्रभागों को प्रकट करने के लिए केवल एक ही प्रकार के संकेत चिन्हों का प्रयोग किया जाता हैं।

quasi-class
वर्ग तुल्यांक कोई भी कृति-धर्मग्रंथ, प्राचीन ग्रंथ, साहित्यिक कृति, पत्रिका या ग्रंथ संदर्भ सूची जो ज्ञानलोक की वर्गीकरण व्यवस्था में एक वर्ग की तरह जानी जाए।

quasi-digit
एकांक तुल्य समान अंकों का एकक।

reader's advisory service
अध्येता सलाहकार सेवा ऐसी पुस्तकालय सेवा जो, संदर्भ विभाग द्वारा पाठकों को अपनी समस्याए सुलझाने के लिए दी जाती है। पुस्तकालयाध्यक्ष इस कार्य पूर्ति के लिए चुने प्रलेखों की सूची बनाता है तथा पाठकों को पुस्तकालय एवं उसमें उपलब्ध सामग्री के बारे में जानकारी देता हैं।

recall
मंगाना, प्रत्याह्वाहन किसी अन्य पाठक द्वारा मांग करने पर ग्रहीता को पुस्तक वापस करने के लिए प्रार्थना करना।

reduction ratio
लघुकरण अनुपात, तनूकरण अनुपात मूल सामग्री के आकार से फोटोग्राफिक प्रतिलिपि का अनुपात।

reference book
संदर्भ पुस्तक ऐसा ग्रंथ जिसकी अंतर्वस्तु सूचनात्मक हो, आद्योपान्त अध्ययनात्मक नहीं। साधारणतया इसे पुस्तकालय में उपयोग के लिए रखा जाता हैं।


logo