शिक्षा संस्थाओं द्वारा छात्रों के उपयोग के लिए प्रकाशित पुस्तक जिसमें मुख्य-मुख्य बातों की सूचना रहती है।
handicapped child
बाधाग्रस्त बालक, विकलांग बालक
वह अवसामान्य बालक जिसमें सामान्य बालक की तुलना में कोई शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक और सामाजिक कमी अथवा दोष हो जिसके कारण उसकी उपलब्धियां अधूरी रह जाती हैं।
handwriting scale
हस्तलेख मापनी
लिखाई का तुलनीय मूल्यांकन करने वाला मापदंड। इसमें विभिन्न विशेषज्ञों अथवा वस्तुनिष्ठ परीक्षण द्वारा निर्धारित मूल्य रहता है। सामान्यतः इस मापदंड में लिखाई की कोटि और गति का वर्णन भी होता है।
headmaster
प्रधान अध्यापक, प्रधानाध्यापक
किसी सरकारी या निजी माध्यमिक या प्रारम्भिक विद्यालय का प्रधानाचार्य जो विद्यालय के दैनिक प्रशासन का मुख्य अधिकारी होता है।
headmistress
प्रधान अध्यापिका
किसी सरकारी या निजी माध्यमिक या प्रराम्भिक कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या जो विद्यालय के दैनिक प्रशासन की मुख्य अधिकारी होती है।
health certificate
स्वास्थ्य प्रमाण- पत्र
चिकित्सक या चिकित्सा अधिकारी द्वारा छात्र को दिया गया प्रमाण-पत्र जिसमें छात्र के शारीरिक विकास संबंधी आवश्यक तथ्यों का ब्यौरा दिया जाता है।
Herbartian method
हर्बार्ट प्रणाली
फ्रैड्रिक जोहन हर्बार्ट (1776-1841) द्वारा प्रतिपादित शिक्षण पद्धति जो उन्नीसवीं शताब्दी के अन्त से आरम्भ होकर अभी तक अध्यापक शिक्षण के क्षेत्र में बहुत प्रचलित रही है। इस पद्धति में शिक्षा के पांच चरण माने गए हैं- 1. प्रस्तावना, 2. प्रस्तुतीकरण, 3. तुलना और निष्कर्षण, 4. सामान्यीकरण और 5. अनुप्रयोग।
heritage
विरासत, पैतृकी, दाय
पिता-पितामहों अथवा वंशजों से मिली दाय; किसी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक. सांस्कृतिक, सामाजिक विकास में वंशागत या कुलागत संचरण प्रक्रिया के माध्यम से आने वाली विशेषताएं।
heuristic method
अन्वेषण प्रणाली
प्रो. आर्मस्ट्राँग द्वारा प्रतिपादित एक शिक्षण पद्धति जिसमें सीखने का मुख्य आधार स्वयं छात्र द्वारा खोज करना है। इसमें छात्र को अधिगम के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न की जाती हैं। समस्याओं के समाधान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। छात्र में स्वतः खोज करने की रुचि उत्पन्न की जाती है। अनुभव के आधार पर तथ्यों की जांच तथा निरीक्षण शक्ति का विकास करना इस पद्धति के मुख्य उद्देश्य हैं।
higher education
उच्च शिक्षा
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षा पूर्ण कर लेने के पश्चात् विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा जो प्रायः पारंपरिक विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और संस्थान, अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान तथा कला अकादमियों आदि में दी जाती है।