logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

insert
जोड़ना, इन्सर्ट कम्पोजन के लिए पूर्व प्रेषित समाचार में जोड़ने के लिए नया तथ्य। यह ऐड से भिन्न होता है। ऐड कम्पोजित सामग्री के अन्त में जोड़ा जाता है, जब कि इन्सर्ट कहीं बीच में भी सम्मिलित किया जा सकता हैं।

intataglio printing
उत्कीर्ण छपाई वह छपाई जिसमें छपने वाला भाग सतह से नीचा होता है। ग्रव्योर, फोटोग्रेव्योर और रोटोग्रेव्योर मुद्रण प्रणालियाँ इसी श्रेणी में आती है।

interior decoration column
अतिरिक्त सज्जा स्तंभ पत्र-पत्रिका का वह स्तम्भ जिसके अन्तर्गत घर को भीतर सजाने की कला से संबंधित सामग्री प्रकाशित की जाती है।

interpretative reporting
व्याख्यात्मक समाचार-लेखन वह समाचार लेखन जिसमें घटना के केवल तात्कालिक तथ्य ही नहीं दिए जाते बल्कि उसकी पृष्ठभूमि तथा संदर्भ की अन्य जानकारी भी दी जाती है।

inter type
इन्टरटाइप लाइनो टाइप जैसी कम्पोजन मशीन के लिए व्यापारिक नाम।

interview
साक्षात्कार, भेंटवार्ता जानकारी प्राप्त करने अथवा अभिमति जानने के लिए किसी व्यक्ति से बातचीत करना।

intro
मुखड़ा, आमुख 'इन्ट्रोडक्सन' का संक्षिप्त रूप। समाचार का प्रारंभिक अनुच्छेद जिसमें समाचार का सार या उसका सबसे महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है। यह अक्षर बड़े या काले टाइप में और दो या अधिक कालमों में कम्पोज किया जाता है इसे लीड भी कहते हैं।

invasion of privacy
निजता पर आक्रमण किसी पत्रकार द्वारा किसी व्यक्ति के निजी जीवन या मामलों पर टीका-टिप्पणी किया जाना।

inverted pyramid
उलटा सोपान (1) समाचार लेखन की वह प्रणाली जिसमें आधार (सबसे महत्वपूर्ण या रोचक तथ्य) ऊपर दिया जाता है और छोर (अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण तथ्य) महत्व के क्रम के अनुसार नीचे दिए जाते हैं। (2) यह शब्द उस शीर्षक के लिए भी प्रयोग में आता है जिसकी प्रथम पंक्ति सबसे बड़ी होती है और बाद की पंक्तियां छोटी होती चली जाती हैं और कॉलम या पृष्ठ के मध्य में रखी जाती हैं जैसे :- दिल्ली के एक बैंक में दिन दहाड़े डाका अपराधी फरार इसे सोपानी शीर्षक का सोपानी समाचार लेखन भी कहते हैं।

investigative journalism
खोजी पत्रकारिता


logo