केओलिन
1. एक सफेद या लगभग सफेद रंग की मृत्तिका शैल जो कि अतिफेल्सपारी शैलों के अपघटन के फलस्वरूप बनता है। इसे पोर्सलेन का पेस्ट बनाने के काम में लाया जाता है।
2. ऐल्युमिनियम सिलीकेटों का एक उपसमूह जिसकी परत संरतना 1:1 होती है। इस उपसमूह में सामान्यतः पाए जाने वाला मृत्तिका खनिज कैओलीनाइट है।
Kaolinite
केओलिनाइट
जल-योजित ऐल्युमिनियम सिलिकेट से संघटित एक मृत्तिका खनिज AI2O3Si2.2H2O जो कूट षट्कोणीय प्लेटों के रूप में मिलता है। यह शुद्ध रूप में सफेद होता है तथा अशुद्ध रूप में भूरे एवं पीलापन लिए हुए रंगों में मिलता है।
Kharif crops
खरीफ फसलें
वर्षा ऋतु में उगाई जाने वाली फसले मक्का, बाजरा, धान, कपास आदि।
Labile
परवर्ती
मृदा में सरलता से परिवर्तनीय अथवा पौधों को आसानी से उपलब्ध पदार्थ।
Lacustrine
सरोवरी निक्षेप
झील के पानी में निक्षेपित पदार्थ जो जलस्तर के घट जाने से अथवा जमीन ऊँची दिखाई देने से परिलक्षित होता है।
Lacustrine material
सरोवरी पदार्थ
झील के पानी द्वारा एकत्र मृदा सामग्री।
Land
भूमि
पृथ्वी का वह भाग जिसमें भूमि तथा जैव वातावरण से संबंधित वे सभी तत्व शामिल होते हैं जो भूमि उपयोग को प्रभावित करते हैं। अतः भूमि का अर्थ केवल मृदा तक सीमित ही नहीं है बल्कि इसमें भू-आकृति, जलवायु, वनस्पति तथा जीव जन्तुओं का भी समावेश होता है।
Land capability
भूमि क्षमता
क्षतिरहित उपयोग के लिए भूमि की उपयुक्तता। इसका तात्पर्य भूमि के उपयोग के लिए उसकी भौतिक दशाओं के संदर्भ में उपयुक्तता से है।
Land capability classification
भूमि क्षमता वर्गीकरण
व्यावहारिक भूमि उपयोग के लिए भूमि की क्षमता के अनुसार वर्गीकरण प्रणाली। ऐसे आठ वर्ग हैं- वर्ग 1 को सर्वोत्तम तथा 8 को निकृष्टतम माना जाता है।
Land capability map
भूमि क्षमता मानचित्र
ऐसा मानचित्र जिसमें भूमि क्षमता इकाइयों के वर्ग एवं उपवर्ग दर्शाए जाते हैं।