logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Job replica
कार्य प्रतिकृति
देo job sample test

Job rotation
कार्य आवर्तन
दिन प्रतिदिन या एक ही दिन कार्मिकों के कार्यों में पारी-पारी से पारस्परिक परिवर्तन करते रहना।

Job sample test
कार्य प्रतिदर्श परीक्षण
किसी उद्योग या प्रतिष्ठान के किन्हीं विशिष्ट एवं जटिल कार्यों का एक उपलब्धि परीक्षण जिसमें कार्मिक को उन धंधों के लिए अपेक्षित सभी वास्तविक संक्रियाओं या उनके महत्वपूर्ण नमूनों को प्रस्तुत करने वाली परीक्षणात्मक स्थिति में रख कर उसके कार्य और तत्संबंधी विशिष्ट योग्यताओं की जांच की जाती है।

Job specification
कार्य विनिर्देशन
कार्य का विश्लेषण करके उसकी तुलना कार्मिक के अपेक्षित गुणों और क्षमताओं के साथ करना जिससे यह निर्धारित किया जा सके कि वह व्यक्ति उस कार्य के लिए कितना उपयुक्त है।

Juvenile court
किशोर न्यायालय, बाल न्यायालय
अपचारी और असुरक्षित बालकों पर न्यायिक विचार करने तथा उनकी सुरक्षा, सुधार और पुनर्वास सम्बन्धी व्यवस्था के लिये गठित विशेष न्यायालय। बाल-अधिनियम के अंतर्गत इस प्रकार के न्यायालयों की व्यवस्था है और सामान्यतः 16 से 18 वर्ष तक के बच्चों के मामले इन न्यायालयों के सामने लाए जाते हैं।

Juvenile delinquency
किशोर अपचार, बालापचार
16 या 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों का समाज विरोधी और अनैतिक व्यवहार। उन्हें अपने व्यवहार के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता और उनके व्यवहार के सुधार और शिक्षण की व्यवस्था की जाती है।

Juvenile probation
किशोर परिवीक्षा
बाल अपराधियों या बाल अपचारियों को न्यायालय के निर्देशानुसार माता-पिता या अभिभावक की देख-रेख में रखकर सुधार करने की व्यवस्था।

Labour
1. श्रम 2. श्रमिक, मजदूर, कामगार
1. वस्तुओं के उत्पादन तथा सेवा प्रदान करने के लिए व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले शारीरिक प्रयत्न। 2. समाज का वह वर्ग जो अपनी शारीरिक शक्ति के द्वारा उत्पादन अथवा अन्य आर्थिक कार्यों में भाग ले।

Labour contract
श्रम ठेका, श्रम संविदा
एक प्रकार का अनुबंध जिसके अंतर्गत कर्मचारी निर्धारित वेतन दर पर नियोजक के प्राधिकार, निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में काम करने की शर्त स्वीकार करता है।

Labour court
श्रम न्यायालय
श्रम संबंधी विवादों की सुनवाई करने वाली न्यायिक संस्था। यह संस्था विशेषतया श्रम के अधिकारों, सामूहिक समझौते आदि से उत्पन्न विवादों की सुनवाई कर अपना निर्णय देती है।


logo