ऐसा चिह्न जो परम्परागत मान्यता के अनुसार अपने से भिन्न अन्य किसी भाव का प्रतिनिधित्व करता हो। जैसे- भारतीय सन्दर्भ में 'कमल' पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। भाषा के सन्दर्भ में अर्थ की ओर इंगित करते वाला संकेत (शब्द)।
Synchronic
एक कालिक
एक ही काल से संबंधित, तत्कालीन या समसामयिक।
Synonym
पर्याय / समानार्थों
दूसरे शब्द के समान अर्थ देने वाले शब्द।
Synonymity
पर्यायपरकता / समानार्थकता
एक ही अर्थ देने वाली स्थिति। देखिए- 'synonym'।
Synonymous
पर्याय / समानार्थी
समान अर्थ देने वाले शब्द। देखिए- 'synonym'।
Near Synonymous
निकट समानार्थी
वे शब्द जो कुछ स्थितियों में समानता रखते हों। जैसे- 'पुस्तकालय' के स्थान पर ग्रन्थालय का प्रयोग हो सकता है परन्तु 'पाठ्य पुस्तक' के स्थान पर 'पाठ्यग्रन्थ' का प्रयोग नहीं होता।
Partial Synonymous
आंशिक समानार्थी
देखिए- 'near synonymous'।
Group Synonymous
समानार्थी समूह
शब्दों का ऐसा समूह जिसका प्रत्येक शब्द कुछ स्थितियों में दूसरे का समानार्थी हो। जैसे- प्रेम, स्नेह, प्रीति, प्रणय, लगाव- समानार्थी शब्दों का समूह है।