कोशिकाओं की एक परत जो किसी अंग या ऊतक की भीतरी अथवा बाहरी सतह का आस्तर बनाती है।
Epizoic
अधिजान्तव
प्राणि के शरीर पर रहने वाला या उससे संलग्न रहने वाला।
Equilibrium position
संतुलन स्थिति
किसी कीट जाति का समष्टि घनत्व जो दीर्घकाल तक लगभग स्थिर बना रहकर माध्य स्तर के आस-पास घटे बढ़े।
Eradication
उन्मूलन
किसी क्षेत्र से कीटों, खरपतवार, रोगाणुओं या अन्य पीड़कों का पूर्णतः विलोपन।
Essential phoresis
अनिवार्य संचलन
ऐसा संचलन जिसमें सूत्रकृमि की विशेष अवस्था का दूसरे परपोषी तक गमन आवशयक है ताकि जीवन-चक्र जारी रहे और समिष्ट परिरक्षित रहे।
Ethology
स्वाभाविकी
जीव व्यवहार का अध्ययन।
Etiology
हेतुविज्ञान
किसी रोग के कारण का अध्ययन।
Eukaryotic
सुकेंद्रकी
ऐसी कोशिका जिसका केंद्रक एक केंद्रकीय झिल्ली द्वारा कोशिकाद्रव्य से अलग रहता है।
Eumorphic genus
सुरूप वंश
ऐसा वेश जिसमें एक जाति से दूसरी जाति में एक या अधिक लक्षण भिन्न होते है। ऐसे वंशों में जातियों को आसानी से पहचाना जाता है लेकिन वंश की सीमाए निर्धारित करना कठिन है।