logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Heading Not In Bold
चूड़ी - कर्तन / चेजन
इस प्रक्रम में चेजर की सहायता से चूड़ीयां काटी जाती हैं।

Heading Not In Bold
चेजन डायल
चूड़ी काटने वाली खराद में काठी पर लगी एक युक्ति, जो यह दर्शाती है, कि काटे जाने वाली चूड़ी के पकड़ने के लिये अग्रण - पेंच को कब चलाया जाय।

Heading Not In Bold
चूड़ी कर्तक / चेजर
यह एक चूड़ी काटने वाला खरादी औजार है जिसमें काटी जाने वाली चूड़ी के अपेक्षित पिच के कई दाँते बने होते है। इससे प्रायः बाहरी चूड़ियां काटी जाती हैं। कृपया चित्र - 9 देखें।

Heading Not In Bold
मध्यक / चीक
साँचा पेटी का बीच का भाग।

Chemical equalibrium
रासायनिक साम्यावस्था
वह अवस्था जिसमें रासायनिक अभिक्रिया प्रतिक्रम रूप में होती है तथा जिसमें क्रियाशील पदार्थों का सांदर्ण समय के साथ परिवर्तित नहीं होता।

Chemical process
रसायन प्रक्रम उद्योग
वे उद्योग जिनमें रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा कच्चे माल को अपेक्षित उत्पादों में बदला जाता है।

Chilled cast iron
शीतित ढलवाँ लोहा
धातु के संचक मे ढाला गया ढलवाँ लोहा। इसका बाहरी पृष्ठ शीतन के कारण कठोर होता है।

Chip
छीलन / चिप
खऱादी / करतन औजार द्वारा हटाई गई धातु। छीलन औजार द्वारा हटाई गई धातु की मोटाई दर्शाती है और यह प्रभरण पर निर्भर करती है।

Chip breaker
छीलन भंजक
लम्बी छीलन को तोड़ने के लिये खरादन औजार के रेक पृष्ठ पर बनाया गया उभार या खांचा।

Chip breaker
छीलन / चिप खण्डक
खरादन प्रक्रम में औजार द्वारा हटाई गई लम्बी छीलन / चिप को छाटो - छोटे टुकड़ों में विभक्त करने की एक युक्ति इस विधि में कर्तन औजार के ऊपर की पृष्ठ पर ठीक कर्तन सिरे के पीछे खांचा बना दिया जाता है इस खांचे की आकृति इस प्रकार बनाई जाती है कि जैसे ही छीलन कार्य से अलग होती है छीलन को तुरन्त मोड़ देता है और इस प्रकार छीलन टूट जाता है। बहुत से मामलों में छीलन खण्डक अलग से बनाकर औजार की ऊपरी पृष्ठ पर बांध दिया जाता है तथा यह उपरोक्त खांचे की तरह कार्य करता है। कृपया चित्र - 10 देखें।


logo