logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Orthogonal axis
लंबकोणीय अक्ष
निर्देशांक ज्यामिति में वे निर्देश अक्ष जो समकोण पर कटते हों।

Out of school activity
विद्यालयेतर क्रियाकलाप
बाह्य संगठन द्वारा विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित क्रिया कलाप जैसे बालचर, गर्ल स्काउट आदि।

Oval drill
अंडाकार अक्षर रेखा अभ्यास
एक प्रकार का हस्तलेखन अभ्यास जिसमें सीखनेवाले अक्षर बनाना सीखने से पहले गोल आकृतियां बनाते हैं। इस प्रकार के अभ्यास से उन्हें गति नियंत्रण तथा समन्वय का प्रशिक्षण प्राप्त होता है।

Over achievement
अत्युपलब्धि
ऐसी शैक्षिक उपलब्धि जो अभिक्षमता परीक्षणों द्वारा पूर्वानुमानित स्तर से अधिक हो।

Over learning
अत्याधिगम
तात्कालिक पुनःस्मरण अथवा कार्य के तात्कालिक निष्पादन हेतु आवश्यकता से अधिक अथवा दीर्घकालिक अभ्यास।

Overt responding
प्रकट प्रतिक्रिया
किसी प्रश्नावली अथवा अन्य तकनीक तथा माध्यम के प्रति अनुक्रिया जो सामान्यतः लिखित उत्तरों में अथवा बहुविकल्पों में से किसी एक को चुनने के रूप में अभिव्यक्त की जाती है।

Pacing
गति
प्रोग्रामित अधिगम में प्रयुक्त एक पद जिसका आशय वह गति है जिससे शिक्षार्थी प्रोग्रामित सामग्री के फ्रेम पूरे करता है।

Pacing, controlled rate
नियंत्रित दर गति
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री के प्रति शिक्षार्थी द्वारा अनुक्रिया करने की गति का यांत्रिक युक्ति द्वारा नियंत्रण

Pacing, group
समूह गति
प्रोग्रामित अधिगम के अंतर्गत वह मानकीकृत गति जिसमें कोई शिक्षार्थी समूह प्रोग्रामित कार्यक्रम के किसी पक्ष को सही रूप में पूरी करता है।

Pacing, self
स्व गति
प्रोग्रामित अधिगम के अंतर्गत वह अवधि जिसमें शिक्षार्थी अपनी-अपनी गति के अनुसार प्रोग्रामित कार्यक्रम के किसी पक्ष को सही रूप में पूरा करते हैं।


logo