विसरण
किसी विलयन में विद्यमान अणुओं का उच्च सांद्रण क्षेत्र से निम्न सांद्रण क्षेत्र की ओर गमन करना ताकि समांगता प्राप्त हो जाए। यह क्रिया गैसों में तीव्र और द्रवों में सामान्य गति से होती है। ठोसों में विसरण की क्रिया ऊष्मीय सक्रियण द्वारा की जाती है। उदाहरणार्थ नाइट्राइडन, पृष्ठ कठोरण और सीमेन्टन में विसरण की क्रिया ठोस के पृष्ठ में तथा विकार्बुरण में ठोस के पृष्ठ से होती है।
Diffusion coefficient
विसरण गुणांक
एक आनुपातिकता का गुणंक। यह इकाई सांद्रण-प्रवणता द्वारा एक वर्ग सेंटीमीटर क्षेत्र के पार एक सेकंड में विसरित होने वाले पदार्थ की ग्रामों में मात्रा को व्यक्त करता हैं।
Digestion
पाचन
देखिए-- Leaching
Dilatometer
विस्फारमापी
ताप और संरचना में परिवर्तन करने से किसी धातु में उत्पन्न होने वाले प्रसार अथवा संकुचन को नापने के लिए प्रयुक्त उपकरण। इसका उपयोग विभिन्न इस्पातों के रूपांतरण-ताप को ज्ञात करने में होता है, इसके लिए तापन और शीतलन से आयतन में होने वाल परिवर्तनों को नापा जाता है। उदाहरणार्थ, गरम करने पर एल्फा लोह/का तब तक नियमित प्रसार होता रहता है जब तक वह गामा लोह में परिवर्तित न हो जाए। इसके बाद एकाएक स्पष्ट संकुचन होता है। अधिक गर्म करने पर गामा लोह नियमित रूप से प्रसार करता है तथा ठंडा करने पर सिकुड़ता है।
Dip-brazing
निमज्ज ब्रेजन
ब्रेजन द्वारा धातुओं को जोड़ने का प्रक्रम। इसमें धातु के टुकड़ों को गलित भरक धातु के अवगाह में डुबाया जाता है। यह अवगाह, उपयुक्त गलित गालक की परत से ढका होना चाहिए।
Dipping
निमज्जन
इस शब्द का प्रयोग उन सभी प्रक्रमों के संदर्भ में होता है जब किसी वस्तु को किसी द्रव में निमज्जित करना होता है।
1. किसी अपधातु को किसी पिघली हुई धातु (वंग या यशद) में डुबाकर धात्विक लेप उत्पन्न करने की विधि।
2. अम्लोपचार प्रक्रम, जिसमें धातु को थोड़े समय के लिए अम्ल में डुबाया जाता है।
3. किसी उत्पाद को पेंट, लैकर अथवा अन्य लेपक पदार्थ में डुबाना।
Directional properties
दिशात्मक गुणधर्म
विभिन्न दिशाओं में संरचनात्मक अंतरों के कारण द्रव्य के गुणधर्मों में विचलन बेल्लन, फोर्जन तथा अन्य कर्मणों के फलस्वरूप उत्पन्न अपरूपणों द्वारा धातुओं के दिशात्मक गुणधर्म बदल जाते हैं जिनका धातुओं के भौतिक और यांत्रिक गुणधर्म पर प्रभाव पड़ता है। उदाहरणार्थ इस्पात के एक ही टुकड़े की अनुप्रस्थ और अनुदैर्ध्य दिशाओं में यांत्रिक गुणधर्मों में अंतर होता है।
Directional solidification
दिशात्मक पिंडन
उत्तम संचकन के लिए यह आवश्यक है कि साँचे में पिघली धातु का पिंडन, भरण शीर्षों से सबसे अधिक दूर स्थित स्थानों से आरंभ हो तथा सेतुबंधन को रोकने के लिए लगातार भरण शीर्षों के ओर होता जाए और भरण शीर्षों पर सबसे अंत में हो।
Direct process
प्रत्यक्ष प्रक्रम
देखिए-- Direct reduction process
Direct quenching
प्रत्यक्ष शमन
कार्बुरित हिस्सों का कार्बुरण प्रक्रिया के बाद सीधे शमन करना।