काल-अवरता नियम
वर्गीकरण में यदि वियोजकों की उत्पत्ति विभिन्न समयों पर हुई हो तो उनकी व्यवस्था उनके उत्पत्ति काल के अनुसार होनी चाहिए।
principle of spatial contiguity
दैशिक सामीत्य नियम
यदि वर्गीकरण में, पंक्ति में वियोजक स्थान के विचार से समीपस्थ हों तो उनकी व्यवस्था स्थान सामीप्य-क्रम में होनी चाहिए।
principle of classification
वर्गीकरण के सिद्धांत
वर्गकारों एवं तार्किकों द्वारा वर्गीकरण के लिए सूत्रबद्ध किए गए नियम।
printer's mark
मुद्रक चिह्न
पुस्तक में अपने चिह्न के रूप में अंकित मुद्रक या प्रकाशक का प्रतीक या गुम्फाक्षर।
private era
गुह्य युग
किसी विषय, व्यक्ति या संस्था की उत्पत्ति की काल गणना करने का समय।
private time
काल, गुह्य काल, निजी काल
ऐसा समय जिसकी गणना किसी विषय की उत्पत्ति से की जाए।
private unit of time
गुह्य कालमात्रक
किसी विषय के अनुरूप समय मात्रक।
processing department
प्रक्रमण विभाग, तकनीकी प्रक्रिया विभाग
पुस्तकालय का वह विभाग जिस पर पुस्तकों के वर्गीकरण, सूचीकरण इत्यादि का उत्तरदायित्व हो। इसी विभाग में पुस्तकें शेल्फ तक पहुंचाने के लिए तैयार की जाती हैं।
prohibited book
निषिद्ध पुस्तक, प्रतिबंधित पुस्तक
ऐसा प्रकाशन जो सरकार, संस्था या धार्मिक संगठन द्वारा उसके विषय या लेखक की गतिविधियों के कारण निषिद्ध कर दिया गया हो।
pseudonym
छद्म नाम
लेखक द्वारा अपना परिचय गोपनीय रखने के लिए प्रयुक्त किया गया कल्पित नाम।