सांख्यिकी विश्लेषण में वह त्रुटि जो प्राप्तांकों को एक वर्ग अंतराल में रखने पर आ जानी संभव है। सामान्यतः 10 से कम अंतराल होने पर यह त्रुटि आ सकती है।
group intelligence quotient
समूह बुद्धि लब्धि
अ- सामूहिक बुद्धि परीक्षा द्वारा प्राप्त बुद्धि-लब्धि।
आ- किसी एक वर्ग के सभी छात्रों की मानासिक आयु के योग को उनकी कालिक आयु के जोड़ से भाग देने पर प्राप्त समग्र बुद्धि-लब्धि।
group method
समूह प्रणाली
अ- पढ़ाने की एक प्रणाली जिसमें शैक्षिक कार्यक्रम को इस प्रकार गठित किया जाता हो कि कक्षा में छात्रों को उनकी रुची और योग्यता के अनुसार समूह में बांट दिया जाए और प्रत्येक समूह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाएं। अध्यापक प्रत्येक छात्र-समूह को लक्ष्य प्राप्ति के साधन जुटाने और इस दिशा में किए प्रयत्नों का मूल्यांकन करने के लिए प्रेरित करें।
आ- समूह क्रियाओं के उपयोग द्वारा शिक्षण की विधि।
guardian
अभिभावक, संरक्षक
अ- प्रौढ़ व्यक्ति जो वैधिक रूप से किसी नाबालिग और उसकी सम्पत्ति की रक्षा करने के लि ए उत्तरदायी हो।
आ- किसी छात्र के लिए उत्तरदायी कोई व्यक्ति।
guidance
निर्देंशन, मार्गदर्शन
अ- विद्यार्थियों या अन्य व्यक्तियों को अपनी योग्यताओं का मूल्यांकन करने में दी गई व्यवस्थित सहायता जिससे वे अपना मार्ग निर्देशन स्वयं कर सकें।
आ- शैक्षिक पाठ्यक्रम अथवा व्यवसाय को चुनने में परामर्श।
इ- सप्रयोजन लक्ष्य की ओर बालक को निदेशित करने की तकनीक जिससे वह अपनी मूल आवश्यकताओं को पहचान सके और उनकी पूर्ति के लिए प्रयत्न कर सके।
ई- गतिशील अंतवैयक्तिक संबंधों की एक प्रक्रिया जो व्यक्ति की प्रवृत्तियों तथा अनुवर्ती व्यवहार को प्रभावित करती हो।
guild school
गिल्ड स्कूल
व्यवसायिक उन्नति के लिए व्यापारिक और व्यवसायियों द्वारा संचालित ऐसा विद्यालय जिसमें व्यवसायों की व्यावहारिक शिक्षा दी जाती है।
gymnasium
जिमेनेजियम, व्यायामशाला
अ- ऐसा भवन जिसमें शरीरिक शिक्षा, जैसे व्यायाम आदि या अंतःशाला खेलों की शिक्षा दी जाती हो। ऐसे भवन में साधारणतः सज्जा कक्ष, स्नानगृह, कर्मचारी कार्यालय तथा जाँच कक्ष होते हैं।
आ- विद्यालयी अध्ययन की एक पारम्परिक संस्था जिसमें शास्त्रीय ज्ञान और अभ्यास पर बल दिया जाता है। जर्मनी, स्वीडन, डेनमार्क, हाँलैड आदि यूरोपीय देशों में अध्ययन की एक व्यवस्था जिसमें छात्र को व्यायाम और अभ्यास के माध्यमिक स्तर की शिक्षा में उत्तीर्ण होना पड़ता है। ज्ञान और अभिव्यक्ति के लिए लेटिन भाषा के व्याकरण और साहित्य का अध्ययन करना पड़ता है।
gymnastics
व्यायाम विद्या, व्यायाम
उपकरणों से या बिना उपकरणों के शिक्षा जो खेल कूद और नृत्य आदि से भिन्न होती है।
half yearly examination
अर्धवार्षिक परीक्षा, छमाही परीक्षा
विद्यालय सत्र के बीच में ली जाने वाली परीक्षा।
hand and eye dominance
हस्तचक्षु प्रभाविता
लिखने, पढ़ने, खेल कूद तथा हस्तपरक क्रियाओं में दाएं या बाएं हाथ का अधिक प्रयोग करना और उसी ओर की आंख को सुविधा से पढ़ने आदि में प्राथमिकता देना।