मुद्रण लाइन
वह पंक्ति जिसमें समाचार पत्र के सम्पादक, मुद्रक, प्रकाशक, मुद्रणालय आदि के नाम की घोषणा की जाती है। समाचारपत्रों में यह पंक्ति सामान्यतः अन्तिम पृष्ठ पर सबसे नीचे छापी जाती है। किन्तु पत्रिकाओं में इसे प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित करने की परिपाटी है।
impure pages
अतिरंजित पन्ने
वे पृष्ठ जिसमें अतिशय प्रशंसात्मक ढंग के विज्ञापन आदि होते हैं।
indent
अंतः हाशिया
किसी पंक्ति या पंक्ति समूह को बांयी ओर के सामान्य हाशिए से दाहिने हाथ की ओर कुछ हटाकर कम्पोज करना। यह अतिरिक्त हाशिया दांयी ओर भी छोड़ा जा सकता है।
index
अनुक्रमणिका
किसी भीतरी पृष्ठ, अधिकतः प्रथम पृष्ठ, पर समाचारों, लेखों आदि की सूची।
indicia
इन्डीशिया
पत्र-पत्रिकाओं के प्रेषण के संबंध में डाक घर को दी जाने वाली सूचना (ग्राहकों के पते आदि)।
informed source
जानकार सूत्र, सुविज्ञ सूत्र
वह अधिकारी एज़ेन्सी या नागरिक जिसे घटना की जानकारी हो, जो उस घटना के सम्बन्ध में कुछ सही सूचना देने में सक्षम हो और इस आधार पर उसका सूत्र के रूप में उल्लेख किया जा सके।
initial
प्रथमाक्षर
किसी संयोजित पांडुलिपि का प्रथम अक्षर जो अक्षरों की तुलना में बड़ा और मोटा होता है। 'drop letter' भी देखिए।
initial letter
प्रथमाक्षर
देखिए 'initial'
I.N.S.
आईo एनo एसo
इन्टरनेशनल न्यूज सर्विस (अन्तर्राष्ट्रीय समाचार सेवा) का संक्षिप्त रूप।