logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Iron oxides
लौह ऑक्साइड लौह ऑक्साइडों तथा हाइड्रॉक्साइडों का समूह नाम। कभी-कभी इन्हें 'मुक्त लौह ऑक्साइड', सेस्क्विऑक्साइड या 'जलीय ऑकसाइड' भी कहते हैं।

Iron pan
लौह पटल लौह-ऑक्साइड से कठोरीभूत मृदा परत।

Isobar
समभारिक परमाणु ऐसा न्युक्लाइड समूह जिसके केंद्रक में न्यूट्रॉन तथा प्रोटान की संख्या बराबर होती है।

Isomer
समावयवी आइसोमर दो या अधिक न्यूक्लाइड जिनके केंद्र में समान संख्या में न्यूट्रॉन होते हैं।

Isomorphous substitution
समाकृतिक प्रतिस्थापन क्रिस्टल संरचना को अपघटित या उसमें कोई विशेष परिवर्तन किए बिना किसी एक परमाणु के द्वारा समान आकार वाले दूसरे परमाणु का प्रतिस्थापन।

Isopleth map (isoline)
समानरेखा मानचित्र (सममान रेखा) वह मानचित्र जिसमें समगुणी बिंदुओं को मिलाने वाली रेखाओं के संदर्भ में किसी गुण विशेष के वितरण को प्रदर्शित किया गया हो।

Isotone
समन्यूट्रॉन ऐसा न्यूक्लाइड जिसके केंद्रक में न्यूट्रॉनों की संख्या समान किंतु प्रोटॉनों की संख्या में अंतर हो।

Isotope
समस्थानिक (आइसोटोप) समान तत्व वाले न्यूक्लाइड जिसके केंद्र में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं; लेकिन न्यूट्रॉनो की संख्या में अंतर होता है।

Jarosite
जेरासाइट एक फीका पीला पोटैशियम लौह सल्फेट खनिज।

Kandic horizon
कैन्डिक होराइजन, कैन्डिक संस्तर ऐसा संस्तर जिसमें ऊपर वाले संस्तरों की अपेक्षा मृत्तिका अधिक किंतु कम साक्रिय होती है।


logo