मानसिक विकारों के उपचार की एक प्रणाली जिसमें रोगी और चिकित्सक के बीच सौहार्दपूर्ण वार्तालाप का विशेष महत्व होता है। रोगी की समस्याएं चर्चा का केंद्र बिन्दु होती हैं, वह चिकित्सक के प्रोत्साहन पर अपनी कठिनाईयां, मानसिक तनाव आदि के बारे में बात करके अपने को हल्का महसूस करता है।
Intimacy
सन्निकटता, घनिष्ठता
व्यक्तित्व का वह गुण जिससे कोई व्यक्ति दूसरों से अनुरक्त होकर उन्हें अपना प्यार देता है और उनसे प्यार पाता है। यह दूसरों के साथ विचार एवं भावनाओं के आदान-प्रदान की एक कला है। इससे व्यक्ति की सहनशीलता बढ़ती है और पारस्परिक आस्था और विश्वास पैदा होता है।
Introspection
अंतर्निरीक्षण
अपने अनुभवों, मानसिक क्रियाओं और व्यवहार का स्वयं ही निरीक्षण कर उनका विधिवत विवरण देना।
Introversion
अंतर्मुखता
युंक के अनुसार व्यक्ति की बाह्य वस्तुओं और सामाजिक पर्यावरण से असहयोग करके या उनसे विमुख होकर केवल अपने में ही विशेष रुचि रखने, आत्मलीन रहने और स्वैर कल्पनाओं में अपनी इच्छाओं को संतुष्ट करने की उग्र प्रवृत्ति।
Introvert personality
अंतर्मुखी व्यक्तित्व
देo introversion
Job analysis
कार्य विश्लेषण
किसी विशिष्ट कार्य से संबंधित विभिन्न क्रियाओं, योग्यताओं, क्षमताओं, कार्य की दशाओं, वेतन, पदोन्नति के अवसर आदि का वैज्ञानिक अध्ययन।
Job analyst
कार्य विश्लेषक
वह व्यक्ति जो किसी व्यवसाय या कार्य की विशिष्टताओं एवं विवरणों को तैयार करने, उनका विश्लेषण तथा समस्त व्यवसायों के विश्लेषण का कार्य करता है।
Job classification
कार्य वर्गीकरण
व्यवसाय-प्रतिष्ठान या उद्योग विशेष के विभिन्न कार्यों को उनकी समानता अथवा विविधता के आधार पर कुछ सामान्य श्रेणियों अथवा समूहों में विन्यस्त करने की एक प्रणाली। यह वर्गीकरण कार्य सम्पादन के लिए कार्मिकों के आवश्यक प्रशिक्षण, अनुभव तथा कुशलता को ध्यान में रख कर किया जाता है।
Job hazard
कार्य संकट
कार्य के पर्यावरण या उसकी दशाओं से संबंधित समायोजन की कुछ ऐसी विशिष्ट एवं विकट समस्याएं जिनसे उस कार्य में लगे व्यक्ति में तंत्रिका-ताप पैदा हो सकता है।
Job psychograph
कार्य मनोलेख
किसी धंधे के लिए अनेक अभिक्षम्ता परीक्षणों में से संभवतः सर्वाधिक उपयुक्त परीक्षण का चुनाव करने के उद्देश्य से उस कार्य या कार्य-समूह के लिए अपेक्षित विशेषकों और योग्यताओं को कार्य में लगे कार्मिकों के प्रतिशत के रूप में व्यक्त करने वाला रेखाचित्र।