वे परप्रत्यय जो शब्द में लगकर नए शब्द निष्पादित करते हैं।
Inflectional Suffix
पद परप्रत्यय
वे परप्रत्यय जिनके लगने से शब्द पद बन जाता है।
Superordinate
अधिक्रमिक
वर्ग और सदस्य अनुक्रम में वर्ग स्तर पर रहने वाला अंश। जैसे- गेंदा, गुलाब आदि के संदर्भ में 'फूल'।
Suppletion
सर्वादेश
पद प्रक्रिया द्वारा एक शब्द से निर्मित वह शब्द रूप जो मूल शब्द से पूर्ण रूपेण भिन्न हो। जैसे- अंग्रेजी 'go' क्रिया, भूतकालिक रूप 'went' या हिन्दी 'जाना' का भूत कालिक रूप 'गया'।
Supra Segmental (Features)
खण्डेतर (लक्षण)
खण्डीय ध्वनियों के साथ प्रयुक्त होने वाले ध्वनि लक्षण, अर्थात वे ध्वनि लक्षण जो एक दूसरे के पीछे अनुक्रम में न आकर ध्वनियों के साथ उच्चरित होते हैं। (supra segmental : : segmental)
Syllabic
अक्षरी / आक्षरिक
देखिए- 'Syllable'।
Mono Syllabic
एकाक्षरी
ऐसा शब्द जिसमें केवल एक अक्षर हो। जैसे = 'राम', 'अब', 'खा' देखिए- 'syllable'।
Poly Syllabic
बहुअक्षरी
ऐसा शब्द जिसमें एक से अधिक अक्षर हों। जैसे- 'आया' (दो अक्षर), 'आएगा' (तीन अक्षर। देखिए- 'syllable'।
Syllable
अक्षर
एक ही नाड़ी स्पंद (ehest pulse) में उच्चरित ध्वनि समूह। सामान्य रूप से प्रत्येक स्वर ध्वनि एक अक्षर बनाती है।