logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Centre, bull
बृहत केन्द्रक
एक पूरक खराद केन्द्रक, इसे नियमित केन्द्रक पर आरोपित किया जाता है। खोखले कार्य जैसे नल, पाइप इसके ऊपर आरोपित करके खरादे जाते हैं। कृपया चित्र 8 देखें।

Centre, dead
अचल केन्द्रक
खराद केन्द्रक, जिसे टेलस्टॉक में लगाते हैं। इसका शंक्वाकार सिरा कार्य को टेक प्रदान करता है तथा कार्य के साथ घूमता नहीं है।

Centre,live
चल केन्द्रक
खराद मशीन या अन्य मशीन के घूमते तर्कु में आरोपित केन्द्रक को चल केन्द्र कहते हैं सभी चल केन्द्रक कार्य के साथ घूमते हैं ताकि घूमता कार्य केन्द्रतेर न हो सके।

Centreless grinding.
अकेन्द्र अपघर्षण
बेलनाकार कृत्यांशों को केन्द्र पर पकड़े बिना अपघर्षण द्वारा मशीनन।

Centrifugal clutch
अभिकेन्द्री ग्राभ
यह एक घर्षण ग्राभ है जो चालक अवयव की एक निश्चित चाल पर स्वतः ही संपर्क पकड़ लेता है तथा उसमें लगे भारी लीवरों से जनित अपकेन्द्री बलों की सहायता से संपर्क बनाये रखता है।

Centrifugal head
अपकेन्द्री दाबोच्चता
अपकेन्द्री पम्प के अन्दर जल के भ्रमित होने से जल कणों मेंजो दाबोच्चता बनती है उसे अपकेन्री दाबोच्चता कहते हैं।

Centrifugal pump
अपकेन्द्री पम्प
पम्पों की एक प्रकार, जिसमें तरल को विस्थापित करने के लिये अपकेन्द्री बल का उपयोग किया जाता है।

Centrifuge
अपकेन्द्रित
तीव्रगति पर घूमने वाली बेलनाकार युक्ति जो किसी पदार्थ के मिश्रण से उच्चतम घनत्व वाले अवयव को अपकेन्द्रित द्वारा मिलाता है।

Centrode
घूर्णन केन्द्र पथ / सेन्ट्रोड
किसी गतिशील कठोर पिण्ड का तात्क्षणिक घूर्णन केन्द्र बिन्दु पथ।

Charpy impact test
चार्पी संघट्ठ परीक्षण
चार्पी द्वारा विकसित संघट्ट परीक्षण जिसमें एक वी- खांचे वाला मानक प्रतिरूप साधारण आलम्बित धरण की तरह प्रयोग किया जाता है।


logo