logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Biophysical approach
जैवभौतिक उपागम
व्यक्‍तित्व के भेदों को समझने के लिए समाज विज्ञान के कारकों की अवहेलना कर भौतिकी, रासायनिकी से संबंधित जैविकी के सिद्धांतों और संप्रत्ययों के आधार समझने की प्रवृत्‍ति पर आधारित उपागम।

Biopsychology
जैव मनोविज्ञान
जीवविज्ञान की विधियों एवं सिद्वांतों के आधार पर मानसिक प्रक्रमों का अध्‍ययन।

Bio-social theories
जैव-सामाजिक सिद्धांत
आक्रामकता के संदर्भ में वे सिद्धांत जो एक जन्मजात घटक पर बल देते हैं, यद्यपि इसमें पूर्णत: मुखर मूल प्रवृत्‍ति का अस्तित्व नहीं होता है।

Biostatics
जैव-अध्ययन
जीव की शारीरिक संरचना का उसके कार्यों के संदर्भ में अध्ययन।

Biotype
जीवप्ररूप
सामान्य वंशपरंपरा वाले जीवों का ऐसा समूह जिनमें एक जैसे आनुवांशिक कारक देखने को मिलें।

Biovular twin
द्विबीजांड यमज
दो अलग-अलग निषेचित अंडों या युग्मजों से परिवर्धित यमज जो आनुवंशिक दृष्‍टि से सामान्य सहोदरों की तरह ही बिल्कुल एक जैसे नहीं होते।

Bipolar disorder
द्विध्रुवीय विकार
एक भावनात्मक विकार जिनमें उन्मादी एवं अवसादी घटनाएँ मुख्‍य होती हैं।

Birth injury
प्रसवक्षति, जन्‍माघात
जन्म के समय शिशु को किसी कारणवश पहुंचने वाली स्थायी या अस्थायी क्षति, विशेषकर मस्तिष्क संबंधी क्षति। इस क्षति से उसमें आगे चलकर अनेक गतिक या प्रेरक अक्षमताएं उत्पन्न हो जाती हैं।

Birth symbolism
जन्म प्रतीकवाद
नवजात का अपनी मां से अलग होने का प्रतीकात्मक प्रतिरूप। मनोविश्‍लेषण के अनुसार अनेक तंत्रिकातापीय लक्षण इसी प्रथम वंचन के प्रतीक होते हैं।

Birth trauma
जन्म अभिघात
1. कभी-कभी प्रसव के समय पर होने वाली क्षति। 2. जन्म के समय घटे दबाव या पीड़ा का मन पर पड़ने वाला प्रभाव।


logo