logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Operant behaviour
क्रियाप्रसूत व्यवहार
बिना किसी उद्दीपन के ही प्रकट होनेवाला और पर्यावरण में केवल अपने परिणामों से ही पहचाना जानेवाला व्यवहार या अनुक्रिया।

Operant conditioning
क्रियाप्रसूत अनुकूलन
अनुकूलन द्वारा सीखने की एक प्रयोगात्मक क्रियापद्धति जिसमें सीखनेवाले पात्र की लक्ष्यसाधक अनुक्रिया (जिसे अननुकूलित अनुक्रिया कहा जाता है) या तो किसी दंड परिहारी अनुक्रिया या किसी पुरस्कार प्राप्ति में सहायक अनुक्रिया के रूप में पुनर्बलनकारी उद्दीपन (जिसे अननुकूलित उद्दीपन कहा जाता है ) को उत्पन्न करने का निमित्त कारण होती है। इस प्रकार इस प्रयोग में पात्र दंड से बचाने या पुरस्कृत करानेवाले पुनर्बलनकारी उद्दीपन से संबंधित अनुक्रियाओं को शीघ्र सीख लेता है और शेष अवांछित अनुक्रियाएं पुनर्बलन के अभाव में अशक्त हो कर विलुप्त हो जाती हैं।

Operant reserve
क्रियाप्रसूत निचय
अनुकूलन प्रयोगों में पुनर्बलनकारी या पुरस्कारप्रद उद्दीपन के हटा लेने के बाद की जानेवाली सारी अनुक्रियाएं।

Operation blackboard
श्याम पट्ट अभियान, ब्लैक बोर्ड आपरेशन
भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित एक योजना जिसका उद्देश्य देश के सभी प्राथमिक विद्यालयों विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक रूप से आवश्यक न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना की संज्ञा में ब्लैकबोर्ड शब्द का प्रयोग प्रतीक मात्र है। इसके अंतर्गत ग्राम के प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो कमरे, श्यामपट्ट, चार्ट, पोस्टर, पीने का पानी तथा शौचालय सुविधा, प्रयोगशाला, विज्ञान सामग्री तथा पुस्तकालय का प्रबंध किया जाना निहित है।

Opinionnaire
मतावली
एक प्रकार की प्रश्नमाला जिसका उद्देश्य किसी विषय, घटना अथवा व्यक्ति के अभिमतों को जानना होता है। इसमें वस्तुपरक तथ्यों की अपेक्षा व्यक्तिनिष्ठ अभिव्यक्तियों पर बल दिया जाता है। कभी-कभी इसका प्रयोग रूचियों तथा अभिव्यक्तियों का पता लगाने के लिए भी किया जाता है।

Oral usage error
मौखिक भाषा दोष
भाषा के मौखिक प्रयोग में होनेवाली त्रुटियाँ जैसे उच्चारण दोष।

Order effect
स्थिति प्रभाव, कोटि प्रभाव
व्यक्ति अथवा समूह के मूल्यांकन में उनकी सापेक्ष स्थिति का उनके श्रेणी निर्धारण पर पड़नेवाला प्रभाव।

Ordinal scale
क्रमसूचक मापनी
किसी विशेष लक्षण के संदर्भ में व्यक्तियों की सापेक्ष स्थिति या उनका कोटिक्रम निर्धारित करनेवाली मापनी।

Ordinal variable
क्रमसूचक चर
ऐसा चर सामान्यतः जिसका मापन व्यक्तियों की सापेक्ष स्थिति या उनका कोटिक्रम निर्धारित करने के रूप में किया जा सकता है।

Organismic or attribute variable
जैविक चर
प्रयोग विषय की जैविक चर वे विशेषताएं हैं जो प्रयोगकर्ता द्वारा परिवर्तित नहीं की जा सकतीं। भाषा अध्यापन के पश्चात छात्र-छात्राओं के बीच उपलब्धि अंतर-जानने के अध्ययन में लिंग भेद जैविक चर माने जाएंगे।


logo