वर्णानुक्रम नियम
प्रलेख, पुस्तकादि के स्थल विषयों में वर्गीकरण के पश्चात् विभाजित विषयों को वर्णक्रम में रखते हुए पुनः विषयानुसार उनका वर्गीकरण।
principle of away from position
स्थानापसरण नियम
वर्गीकरण में यदि किसी पंक्ति में वियोजक किसी बिन्दु विशेष से प्रारंभ होकर अलग हटें तो उन्हें इस प्रकार व्यवस्थित करना कि उस बिन्दु से प्रारंभ होकर वे अपनी पंक्ति पर स्थित रहें।
principle of bottom upwards
मूलोर्ध्वता नियम
वर्गीकरण में यदि किसी पंक्ति के वियोजक उर्ध्वता में हों तो उन्हें उसी क्रम में व्यवस्थित करने का नियम।
principle of canonical sequence
परंपरित अनुक्रमण नियम
यदि उल्लिखित सिद्धांतों में से कोई भी सिद्धांत उपयुक्त न हो और पंक्ति में वियोजकों का वर्णन परम्परित अनुक्रम में हो तो वही अनुक्रम अपनाना चाहिए।
principle of clockwise direction
प्रदक्षिण नियम
यदि वर्गीकरण में वियोजकों का प्रयोग चक्र रूप में होता हो तो उनकी व्यवस्था दक्षिणावर्त दिशा में करनी चाहिए।
principle of incresing complexity
वर्धमान सम्मिश्रता नियम
वर्गीकरण में यदि एक पंक्ति के वियोजक विभिन्न अंशों की संम्मिश्रता प्रदर्शित करें तो उन्हें वर्धमान सम्मिश्रता के क्रम में व्यवस्थित करना सहायक होगा।
principle of incresing concreteness
वर्धमान मूर्तता नियम
यदि दो वर्गों में एक वर्ग दूसरे वर्ग से अधिक अमूर्त और कम मूर्त हो तो पहले वर्ग को दूसरे वर्ग से पहले आना चाहिए।
principle of incresing quantity
वर्धमान मात्रा नियम
यदि वर्गीकरण में प्रयुक्त लक्षण राशि का न दें तो वियोजकों का क्रम आरोही होना चाहिए।
principle of inversion
प्रतीपन-नियम
मूल वर्ग के मुख सूत्र के मुखों का क्रम प्रत्येक आवर्त्त में मूर्तता के ह्रासमान क्रम में होना चाहिए।
principle of later in evolution
विकास अवरता नियम
यदि वर्गीकरण में वियोजक विकास की विभिन्न अवस्था में हैं तो वियोजकों का क्रम उनके विकास क्रमानुसार होना चाहिए।