छात्र जिसने किसी विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में निर्धारित पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक कर लेने पर शैक्षिक और वृत्तिक उपाधि प्राप्त कर ली हो। हमारे देश में यह उपाधि दो या तीन वर्ष शिक्षा प्राप्त करने पर मिलती है।
graduation
स्नातकता
शैक्षिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक इकाई की पूर्णता पर विद्यालय या महाविद्यालय प्राधिकारियों द्वारा डिग्री या डिप्लोमा के रूप में औपचारिक मान्यता देने की प्रक्रिया।
graduation ceremony
स्नातकोत्सव
विश्वविद्यालय के किसी विशेष स्तर तक शैक्षिक अध्ययन पूर्ण कर लेने पर छात्रों को डिग्री या डिप्लोमा देने का समारोह।
grammar method
व्याकरण प्रणाली
भाषाएं सिखाने की एक पद्धति जिसमें शिक्षण का आधार अन्तः व्याकरणिक-औपचारिक संबंध होते हैं। इसमें व्याकरण-नियमों, विभक्तियों, उपसर्ग, प्रत्ययों को मौखिक रूप से याद करना और अनेक बार दोहराना होता है। इसका प्रयोग विशेष रूप से विदेशी भाषाएं सिखाने के लिए किया जाता है। व्याकरण सामग्री के अध्ययन के पश्चात् विदेशी भाषा का अनुवाद अपनी भाषा में और अपनी भाषा का अनुवाद विदेशी भाषा में करना पड़ता है।
grant
अनुदान
राज्य सरकार द्वारा किसी शिक्षा संस्था को दी गई वित्तीय सहायता जिसे वह निर्धारित कार्यक्रमों पर हुए व्यय को पूर्ण या आंशिक रूप से पूरा करने के लिए प्राप्त करता है।
graphic method
रेखाचित्र प्रणाली
अ- रेखाचित्रों के माध्यम से सांख्यिकी की दत्त सामग्री के प्रदर्शन की एक प्रणाली।
आ- किसी भी विषय को पढ़ाने में रखाचित्रों का प्रयोग।
graphic rating scale
आरेखीय क्रमनिर्धाण मापनी
छात्र व्यक्तित्व के विशेष गुणों की मात्रा का स्थान अंकित करने के लिए एक विशेष मापनी। इस मापनी को विभिन्न पराकोटि बिन्दुओं को अंकित करते हुए चित्र के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।
gratuitous instruction
निःशुल्क शिक्षण
किसी अध्यापक, सामाजिक या धार्मिक संस्था द्वारा छात्रों या प्रौढ़ों को बिना किसी शुल्क के औपचारिक शिक्षा प्रदान करना।
grip age
पकड़ आयु
बालकों की हाथों द्वारा पकड़ की शक्ति की परिपक्वकता का माप जो बहुधा हस्त शक्ति मापी द्वारा मापा जाता है। यह वर्ष और मास में व्यक्त किया जाता है। यदि 11 वर्ष के बालकों की औसत पकड़ शक्ति 19 किलो है तो जो भी बालक 19 किलो पकड़ शक्ति प्रदर्शित करता है उसकी पकड़ आयु 11 वर्ष की ही होगी।
group action
समूह क्रिया
समूह द्वारा एक इकाई के रूप में किया गया मानसिक, बौद्धिक अथवा व्यावहारिक कार्य। साधारणतः समूह कार्य उद्योग शिक्षा के क्षेत्र में मानवीय संबंधों, समस्या-समाधान अधिगम, और कलाभिव्यक्ति आदि में किया जाता है।