logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Inter crops
अंतरा फसलें प्रति इकाई क्षेत्र से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु वृक्षों या फसलों की कतारों के बीच उगाई गई अन्य फसलें।

Interfaces
अंतरापृष्ठ ठोस तथा तरल पदार्थ के बीच का संपर्क पृष्ठ अथवा वह पृष्ठ जहाँ एक-दूसरे में विलीन न होने वाले तरल पदार्थ मिलते हैं।

Interference
व्यतिकरण वर्ण न्यूटन स्केल का वह रंग जो क्रॉस ध्रुवणों के बीच द्विअपवर्तक खनिज की जाँच के दौरान परिलक्षित होता हैं।

Intergrade
अंतराक्रमण वह मृदा संसाधन जिसमें आनुवंशिक रूप से संबद्ध दो या अधिक मृदा वर्गीकरण-इकाइयों के लक्षण पाए जाते हैं।

Interlayer
अंतःस्तर किसी क्रिस्टल में परतों के बीच की सामग्री जिसमें धनायन, जलयोजित धनायन, जैव अणु तथा हाइड्रोऑक्साइड ग्रुप या संस्तर का समावेश होता है।

Interpolate
अंतर्वेशन अध्ययन किए गए परिवर्ती स्थलों के गुणों के आधार पर किसी गैर प्रतिदर्श के गुणों का अनुमान लगाना।

Interstratification
अंतरास्तरण किसी चिति में सिलिकेट परतों का नियमित यादृच्छिक मिश्रण।

Intrazonal soils
अंतराक्षेत्रीय मृदाएँ मृदा वर्गीकरण की आनुवंशिक प्रणाली के तीन उच्च मृदा क्रमों में से एक। इन मृदाओं में सुविकसित प्रोफाइल के वे लक्षण पाए जाते हैं जिनमें मृदा रचना कारकों का (मूल पदार्थ, स्थलाकृति, जलवायु, वनस्पति आदि) स्पष्ट प्रभाव झलकता है।

Intrusive rocks
अंतर्वेधी शैल भू-पृष्ठ में गलित मैग्मा के धीरे-धीरे ठंडा होने पर निर्मित शैल।

Ion
ऑयन वह परमाणु जिसने किसी इलेक्ट्रॉन (धनायन) या प्रोटॉन (ऋणायन) के नष्ट होने पर विद्युत आवेश अर्जित कर लिया हो।


logo