एक अस्थायी समझौता जो अन्तिम अनुबंध के तैयार होने तक प्रभावशाली रहता है।
Interim grievance procedure
अंतरिम शिकायत निवारण प्रक्रिया
शिकायतों को दूर करने की एक अस्थायी प्रक्रिया जो शिकायत निकारण की अंतिम प्रक्रिया तक प्रभावशाली रहती है।
Intermittent group
सविराम समूह
कोई ऐसा क्रियाशील समूह जिसके सदस्य कुछ समय के अंतराल से अथवा यदा-कदा मिलकर विचार विनिमय कर लिया करते हैं और इन बैठकों के न हो पाने की स्थिति में भी वह समूह कार्यरत रहता है।
Intermittent worker
यदाकदिक श्रमिक
वे श्रमिक जो वर्ष भर में केवल कुछ दिन, कुछ सप्ताह अथवा कुछ महीने मजदूरी पर काम करते हैं। इस प्रकार के श्रमिक प्रायः वे विवाहित स्त्रियां होती हैं जो या तो पूर्णकालिक काम नहीं चाहतीं या किसी विशेष प्रयोजन के लिए कुछ धन जमा करना चाहती हैं। भारत में खेतिहर मजदूर भी इसी प्रयोजन से कारखानों तथा निर्माण कार्यों में काम करते हैं।
Internal frustration
आंतरिक कुंठा
व्यक्ति की वह तनावपूर्ण मनोदशा जिसमें उसके उद्देश्यों की असफलता का प्रमुख कारण उसकी वैयक्तिक निर्योग्यता, वैयक्तिक त्रुटियां और सामाजिक अभिरुचि का अभाव ही होता है। ऐसी दशा में व्यक्ति आत्मअवमूल्यन करता है तथा सामाजिक सम्मान, वैवाहिक समायोजन एवं परिस्थितियों का सामना करने में अत्यन्त कठिनाई अनुभव करता है।
Interpersonal relationship
अंतर्वैयक्तिक संबंध
व्यक्तियों के मध्य होने वाली अंतःक्रियाएं। प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक मत और भाव होता है और जब वह दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आता है तो इससे उसकी भावनाओं तथा संपर्क में आने वाले व्यक्ति की भावनाओं एवं मत में कुछ परिवर्तन आता है जिसके फलस्वरूप दोनों के बीच एक नई अंतःक्रिया विकसित होती है।
Interpretative therapy
व्याख्यापरक चिकित्सा
मनश्चिकित्सक तथा समाज कार्यकर्ता द्वारा रोगी को अपने अंतर्द्वन्द्वों को शब्दों में व्यक्त करने तथा उसके प्रतीकात्मक अर्थ को समझने में सहायता प्रदान करना। इस प्रकार की चिकित्सा से रोगी अपनी समस्या का समाधान स्वयं करता है।
Interunion dispute
अंतःसंघ विवाद, अंतःसंघ कलह
सदस्यता या अन्य मामलों को लेकर संघों के बीच उत्पन्न होने वाले विवाद।
Interview
साक्षात्कार
दो या दो से अधिक व्यक्तियों की उद्देश्यपूर्ण वार्ता। समाज कार्य का एक उपकरण जिसके माध्यम से कार्यकर्ता सेवार्थी के अध्ययन, निदान एवं उपचार-कार्य का मार्ग प्रशस्त करता है।
Interview blank (=interview schedule)
साक्षात्कार फार्म, साक्षात्कार अनुसूची
एक प्रपत्र जिसका उपयोग साक्षात्कर्ता समालापी के संबंध में प्राप्त तथ्यों, वार्ता अथवा साक्षात्कार के परिणाम लिखने के लिए करता है।