logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Speech
वाक्
भाषा नियमों के अनुसार वास्तविक कथन या उच्चरित सतत् उक्ति।

Spelling
वर्तनी
शब्द का लिपि नियमों के अनुसार वर्ण-रूप।

Standard (Language)
मानक भाषा
किसी भाषा का शिक्षा तथा सामान्य सामाजिक व्यवहार में व्यवह्रत रूप।

Stem
प्रातिपदिक
पद प्रक्रिया से पूर्व का शब्द रूप अर्थात् शब्द का वह रूप जिसमें पद प्रत्यय न लगा हो।

Structure
संरचना
परस्पर संबंधित विभिन्न इकाइयों की व्यवस्था।

Style
शैली
शब्दों / वाक्यों का वक्तापरक अथवा स्थितिपरक प्रयोग।

Stylistic Style
शैलीगत
देखिए- 'style'।

Stylistic Differences
शैलीगत अन्तर
शब्दों के प्रयोग अथवा अर्थ का वह अन्तर जिसका संबंध शैली से हो।

Subordinate
अवक्रमिक
वर्ग और सदस्य अनुक्रम में सदस्य स्तर पर रहने वाला अंश। जैसे- गेंदा, गुलाब आदि फूल के संदर्भ में अवक्रमिक हैं और 'फूल' अधिक्रमिक 'superordinate' होगा।

Substandard
उपमानक
ऐसा शब्द जो मानक भाषा के स्तर का न हो।


logo