logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

One way mirror
एक दिशादर्शी दृष्टिपट्ट
ऐसा परदा अथवा शीशा जो प्रयोग-विषय की ओर अधिक उज्जवल प्रकाश केंद्रित करता हैं परंतु प्रयोगकर्ता अथवा प्रेक्षक की तरफ अंधेरा रखता है।

Open book examination system
खुली पुस्तक परीक्षा पद्धति
परीक्षा की एक पद्धति जिसमें शैक्षिक संस्थाओं/ परीक्षा लेनेवाली एजेन्सियों/ विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार किए गए प्रश्नपत्रों का एक निर्धारित समय में उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान पाठ्यपुस्तकों तथा अन्य संदर्भ-सामग्री के प्रयोग की अनुमति होती है।

Open classroom
मुक्त कक्षाकक्ष
1. शिक्षण का एक अपरंपरागत उपागम जिसमें एक ही कक्षा-कक्ष में छात्रों को विशिष्ट विषयों के विभिन्न कार्यपरक क्षेत्रों में अध्ययन की सुविधा होती है। 2. शिक्षा के प्रति एक नम्य अभिवृत्ति जिसमें अध्यापन की शैली अनौपचारिक तथा व्यष्टि सापेक्ष होती है।

Open ended growth
लक्ष्य निरपेक्ष वृद्धि
बालक के नैतिक तथा बौद्धिक विकास के संबंध में डीवी द्वारा प्रस्तुत एक संकल्पना जिसकी मान्यता है कि बालक के इन पक्षों के विकास के लिए कोई अंतिम लक्ष्य निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए। वस्तुतः यह विकास एक सतत प्रक्रिया है जिसकी कोई सीमा नहीं है।

Open environment
खुला पर्यावरण
अध्यापन के सामाजिक विकास प्रतिरूप वर्ग के संदर्भ में प्रयुक्त एक संप्रत्यय। इसमें विद्यार्थी अध्यापन के किसी प्रतिरूप के मूल तत्वों को केंद्र बिंदु मानकर अंतःक्रिया द्वारा अधिगम में प्रगति करते हैं। इसलिए वे स्व निर्देशित सामग्री एवं क्रियाकलापों का विकास मिलजुलकर स्वाभाविक तथा मुक्त परिवेश में करते हैं।

Open form questionnaire
मुक्ताकार प्रश्नावली
एक प्रकार की प्रश्नावली जिसमें उत्तरदाता प्रश्नों का उत्तर अपने ही शब्दों में स्वतंत्र रूप से देता है। वह अपने उत्तरों के पक्ष में तर्क भी प्रस्तुत करता हैं। अनुसंधान रिपोर्ट में इस प्रकार के उत्तरों की व्याख्या करना, उन्हें सारणीबद्ध करना तथा उनका संक्षेप प्रस्तुत करना कभी-कभी कठिन होता है।

Open self
मुक्त स्व
अध्यापक स्व मूल्यांकन प्रक्रिया में प्रयुक्त सूचना के चार वर्गों में से एक वर्ग। अध्यापक के व्यवहार से संबंधित यह सूचना अध्यापक के साथ-साथ उसके सहकर्मियों, छात्रों तथा विद्यालय-प्रशासकों सभी को ज्ञात रहती है। अध्यापक अपने से संबद्ध इस ज्ञान को अन्यों से बाँटने के लिए तैयार रहता है।

Open skill
मुक्त कौशल
शारीरिक शिक्षा के वे कौशल जिसमें भाग लेने वाला व्यक्ति बाह्य उन्मुक्त होना है। वह परिवेश की स्थानिक तथा कालिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिक्रिया करता है।

Open university
खुला विश्वविद्यालय
ऐसा विश्वविद्यालय जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक उन विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है जो स्कूल छोड़ने के तुरंत पश्चात् औपचारिक शिक्षा जारी न रख सके हों। इस विश्वविद्यालय में बहुधा प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता, परीक्षा पास कर लेने की अवधि, समय तालिका, उपस्थिति आदि बंधन नहीं होते।

Operant analysis
क्रियाप्रसूत विश्लेषण
स्किनर द्वारा प्रतिपादित संप्रत्यय जो क्रियाप्रसूत व्यवहार को मापने के लिए प्रयुक्त होता है। इस माप में स्वच्छ अनुक्रिया की प्रसंभाव्यता और उसको नियंत्रित करनेवाली पर्यावरण की घटनाओं की खोज निहित है।


logo