logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

postulate of concreteness
मूर्तता अभ्युपगम पांच मूल संवर्ग का क्रम ह्रासमान मूर्तता के अनुसार पीo एमo ईo एसo टीo ही होना चाहिए।

postulate of connecting digit
संयोजक अंक का अभ्युपगम वियोजक से पहले संयोजक अंकों का प्रयोग इस प्रकार होना चाहिए व्यक्तित्व ? पदार्थ ; ऊर्जा या क्रिया : क्रिया स्थान समय

postulate of isolate facet
वियोजक मुख का अभ्युपगम प्रत्येक विषय में एक या अधिक वियोजक मुख हो सकते हैं और वे सब केवल एक ही मूल संवर्ग को अभिव्यक्त करते हैं।

postulate of level
स्तर समूह अभ्युपगम एक ही मूल संवर्ग के एक ही आवर्त के विभिन्न स्तरों के मुखों को एक साथ रखना चाहिए।

postulate of rounds for personality and matter
व्यक्तित्व द्रव्य का पुनः पुनः आवर्त्त एक ही आवर्त में व्यक्तित्व और द्रव्य क्रिया के बाद बार-बार व्यक्त किए जा सकते हैं।

preliminaries
पूर्वांग, पूर्वांग सामग्री, प्रारंभिक सामग्री, प्रारंभिक तैयारी किसी पुस्तक के मल पाठ से पहले का अंश जिसमें मुखपृष्ठ, समर्पण, भूमिका, विषय-सूची आदि शामिल होते हैं।

preliminary edition
अग्रिम संस्करण, आरम्भिक संस्करण किसी रचना या पुस्तक का ऐसा अस्थाई संस्करण जो स्थाई संस्करण से पहले समीक्षा आदि के लिए जारी किया जाता हैं।

preliminary leaf
प्रारंभिक पृष्ठ पुस्तक के प्रारंभ में लगे ऐसे पन्ने जिन पर पृष्ठ संख्या अंकित नहीं होती और जो एक या दोनों ओर छपे होते हैं। ऐसे पन्ने सामान्यतः पृष्ठ संख्या-युक्त पृष्ठों से पहले लगाए जाते हैं।

preliminary matter
पूर्वांग पुस्तक के मूल पाठ से पहले का अंश जिसमें मुखपृष्ठ, समर्पण, भूमिका, विषय सूची आदि शामिल होते हैं।

primary bibliography
आधार भूत ग्रंथ सूची पुस्तकों की मौलिक, विस्तृत या सामान्य ग्रंथ सूची, जो विषय-वस्तु की दृष्टि से सम्बन्धित न हो।


logo