व्यक्ति का परिवेश से समायोजन करने तथा संबंधों का निरूपण करने, अमूर्त चिंन्तन करने की सामान्य योग्यता या क्षमता।
generosity error
उदारता त्रुटि
एक अनुमाप पर सभी व्यक्तियों की योग्यताओं का लगभग समान तथा उचित से कुछ ऊँचा स्थान निर्धारित करने की प्रवृति जो निर्धारकों में प्रायः देखी जाती है।
gifted child
प्रतिभाशाली बालक
अ- वह बालक जिसकी मानसिक आयु अपने आयु वर्ग के अनुपात में औसत से बहुत अधिक हो अथवा ऐसा बालक अपने आयु के बालकों से साधारण अथवा विशेष योग्यता में श्रेष्ठ होता है।
आ- संगीत कला या किसी अन्य क्षेत्र में अत्यधिक योग्यता रखने वाला बालक।
governing board
संचालन मंडल
चुने हुए अथवा मनोनीत सदस्यों का एक मंडल जो एक या कई शैक्षिक संस्थाओं के कार्यों के नियंत्रण और प्रबन्ध का उत्तरदायी हो और मूलतः संस्थाओं की नीति निर्धारित करता हो।
government aid
राजकीय सहायता
किसी विद्यालय, संस्था या पुस्तकालय आदि को चलाने के लिये सरकार द्वारा दी गयी वित्तीय सहायता।
gradation
श्रेणीकरण, क्रम स्थापन
अ- श्रेणी या स्तर के अनुसार आधार सामाग्री के क्रम निर्धारण करने की प्रक्रिया।
आ- पठन सामग्री की कठिनता, अन्य सामग्री से संबंध और योजित कार्यक्रम में निर्धारित स्थान के अनुसार व्यवस्थापन और प्रस्तुतीकरण।
इ- विद्यालय में छात्र को विशेष ग्रेड में रखने की प्रक्रिया।
ई- छात्रों को योग्यतानुसार क्रम में रखने की व्यवस्था।
graded school system
श्रेणीकृत विद्यालय पद्धति
अ- विद्यालय की यह पद्धति जिसमें छात्रों को उनकी निष्पत्ति के आधार पर विभिन्न श्रेणियों अथवा समूहों में विभाजित किया जाय।
आ- वह पद्धति जिसके अनुसार पठन सामग्री का श्रेणीकरण उसकी कठिनता, प्रकृति आदि के साथ छात्र की योग्यता और रुचि के आधार पर किया जाता है।
grade equivalent
श्रेणी तुल्यांक
अ- प्राप्ताकों को परिवर्तित करके श्रेणी के रूप में एक ऐसे अनुमाप पर अभिव्यक्त करना जिसमें श्रेणी माप की इकाई हो।
आ- किसी कक्षा के औसत प्राप्तांकों के अनुसार किसी छात्र का निष्पत्ति मापन।
grade skipping (=double promotion)
कक्षा लंघन, श्रेणीलंघन
किसी छात्र का अपनी कक्षा के औसत से बहुत अच्छा होने के कारण उसको एक साथ दो कक्षाएं चढ़ा देना।
grading
श्रेणीकरण, दर्जाबंदी
अ- छात्र को उसकी योग्यता के अनुसार विद्यालय की ऐसी श्रेणी में रखना जिसमें वह उस श्रेणी के लिए निर्धारित शैक्षिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सके।
आ- छात्रों का मूल्यांकन प्रतिशतांकों के अनुसार न करके कुछ निर्धारित श्रेणियों के अनुमाप पर करना।