logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

hook
हुक वह तकली या खोसनी जिसमें पांडुलिपि और प्रूफ खोंस दिए जाते हैं।

hot news
गरमा गरम खबर वह समाचार जो-ताजा, रोचक; महत्वपूर्ण, या सनसनीदार हो।

hour
कार्य-अवधि इसका अभिप्राय समाचार पत्र कार्यालय में कार्य करने वाले व्यक्तियों के काम करने के घंटों से होता है।

house ad
संस्थागत विज्ञापन जब किसी पत्र-पत्रिका का विज्ञापन उसी संस्था की पत्र-पत्रिका में प्रकाशित होता है तब उसे हाउस ऐड या संस्थागत विज्ञापन कहते हैं।

house magazine
संस्था पत्रिका इसका प्रकाशन औद्योगिक तथा सार्वजनिक संस्थाएं मुख्यतः अपने कर्मचारियों तथा संस्था से संबंधित व्यक्तियों के हितार्थ करती है। संस्था की प्रवृत्तियों तथा गतिविधियों का प्रचार करने की दृष्टि से इसका सार्वजनिक वितरण भी होता है।

house organ
मुखपत्र देखिए 'house magazine'

`how` lead
कथम् कथा वह आमुख जिसमें घटना के 'क्या', 'कौन', 'कब', 'कहां' और 'क्यों' पक्षों को प्रधानता न देकर 'कैसे' पक्ष को दी जाती है।

H.T.C.
एचo टीo सीo head to come का संक्षेप।

H.T.K.
शीर्षक बाद में देखिए 'head to come'

human interest
रोचक, मानव स्पर्शी ऐसा रूप लेख और समाचार या शब्द-चित्र जो मर्मस्पर्शी हो तथा जिसमें मानवीय संवेदनशीलता की प्रधानता हो और जो मात्र तथ्यपूरक न हो।


logo