logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Infiltrometer
अंतःस्यंदनमापी मृदा में पानी के रिसने की दर का मापक यंत्र।

Information management
सूचना प्रबंध भूमि उपयोग हेतु वांछित सूचनाएँ एकत्र तथा संचित करना और उसका विश्लेषण करना।

Initial intake rate
प्रारंभिक अंतर्ग्रहण दर प्रारंभ में दिए गए पानी की भूमि द्वारा ग्रहण किए जाने की दर मि.मी./घंटा।

Inoculation
निवेशन, संरोपण प्राकृतिक अथवा कृत्रिम संवर्ध माध्यमों में सूक्ष्मजीवों के शुद्ध अथवा मिश्रित संवर्धों का संक्रमण।

Inorganic compound
अकार्बनिक यौगिक प्रकृति में कार्बन के यौगिकों के अतिरिक्त सभी रासायनिक यौगिक। कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाईऑक्साइड और कार्बोनेट अकार्बनिक यौगिक में आते हैं।

Inorganic nitrogen (soil)
अकार्बनिक नाइट्रोजन (मृदा) अकार्बनिक रूप में नाइट्रोजन यथा- विनिमय योग्य अमोनिया, नाइट्राइट, नाइट्रेट, स्थिर अमोनिया, नाइट्रस ऑक्साइड एवं नाइट्रोजन।

Input
निविष्टि कंप्यूटर प्रणाली में प्रविष्ट किए गए आँकड़े।

Input device
निवेश युक्ति आँकड़ों की प्रविष्टि के लिए हार्डवेयर घटक।

Intake rate or infiltration velocity
अंतर्ग्रहण दर (गतिमान), निस्यंदन वेग मृदा में पानी के प्रवेश की दर जो समय की प्रति इकाई के साथ पानी की गहराई तक पहुँचने के रूप में अभिव्यक्त की जाती है।

Integrade
अन्तराक्रम ऐसी मृदा जिसमें दो या दो से अधिक आनुवंशिकतः संबद्ध मृदा समूहों के सामान्यतया सुविकसित, सुस्पष्ट अभिलक्षण होते हैं।


logo