समस्त जीवों की वह सहज-स्वाभाविक प्रवृत्ति जो जन्मजात अथवा नसर्गिक होती है। युयुत्सा-वृत्ति, पलायन-वृत्ति तथा काम-प्रवृत्ति आदि प्राणी की मूल प्रवृत्तियाँ हैं। प्रयोजनवाद के अनुसार मूल प्रवृत्तियाँ व्यवहार की प्राथमिक प्रेरणाएं हैं तथा प्रत्येक मूलप्रवृत्ति की उद्दीपक-स्थिति, प्रेरणा और आवेग भिन्न-भिन्न होते हैं।
Instinctive behaviour
मूल प्रवृत्तिक व्यवहार
ऐसा व्यवहार जिसका निर्धारण मुख्यतः जीवन की वंशागत शरीर रचना द्वारा होता है।
Institutional behaviour
संस्थागत व्यवहार
किसी संस्था के उद्देश्य, नियमों एवं कार्यप्रणाली से प्रभावित व्यवहार।
Institutional care
संस्थागत देखभाल
सेवार्थी को संस्था में भरती करके उसकी देखभाल और उपचार करने की प्रणाली।
Institutionalization
संस्थायन
विक्षिप्तों, मद्य व्यसनिकों, अपचारी युवकों, अपराधियों, असुरक्षित महिलाओं, बच्चों और वृद्धों की विशिष्ट देखभाल के लिए किसी संस्था में रखना।
Intake interview
प्रवेश साक्षात्कार
किसी संस्था में प्रवेश के समय वे दो या तीन प्रारम्भिक साक्षात्कार जिनका उद्देश्य सेवार्थी की समस्याओं तथा विशिष्टताओं की जानकारी करना और उसे संस्था की अपेक्षाओं, प्रदत्त सेवाओं तथा कार्य विधि से परिचित कराना होता है।
Integration
एकीकरण, समाकलन
वह सामाजिक प्रक्रिया जिससे व्यक्तित्व की विरोधी एवं द्वंद्वात्मक इकाइयों में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाता है। यही प्रक्रिया समूह अथवा समाज की विभिन्न इकाइयों को परस्पर विरोध तथा द्वंद्व की स्थितियों में एकता तथा समरस्ता की ओर ले जाती है।
Intelligence
बुद्धि
(1) – (अ) एकदम नई परिस्थिति में तत्काल किसी नई व्यनुकूलनात्मक अनुक्रिया द्वारा अपना काम सफलतापूर्वक चलाने की क्षमता।
(ब) जटिल, दुस्साध्य और अमूर्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा नई परिस्थितियों, सामाजिक मूल्यों और मानकों से सफलतापूर्वक समायोजन करने की योग्यता।
2. सामान्यतया बौद्धिक समझे जाने वाले कार्यों में मानकीकृत बुद्धि परीक्षणों द्वारा मापी जाने वाली सफलता।
Interaction
अन्तःक्रिया, अन्योन्यक्रिया
पारस्परिक सम्बन्ध और मनोवृत्ति के आधार पर अन्तर्वैयक्तिक तथा अन्तःसामूहिक प्रतिक्रियाएं करना।
Interest group
हितबद्ध समूह, अभिरुचि समूह
किसी विशेष प्रयोजन, इच्छा अथवा आवश्यकता की पूर्ति के लिए संगठित किया गया समूह।