ऐसी बहुशब्दीय अभिव्यक्तियाँ जिनका अर्थ उनके घटकों के अर्थ के योग से भिन्न हो। जैसे- 'good morning' का अर्थ 'good और 'morning' के अर्थ के योग से भिन्न है। 'good morning' एक अभिवादन है जिसका सुबह के अच्छे या बुरे होने से संबंध नहीं है।
Sign
संकेत
पदार्थ या स्थिति का सूचक चिह्न। जैसे- रास्ते पर लगा परिवहन संबंधी चिह्न '+' इस बात की सूचना देता है कि आगे चौराहा है।
Signifie
वाच्य
शब्द एवं भाषिकेतर वस्तु के मध्य का संबंध या पदार्थ संबंधी संकल्पना।
Signified
संकेतित
भाषिकेतर पदार्थ जिसकी ओर शब्द संकेत करता है।
Signifier / Significant Signified
संकेतक
भाषिकेतर पदार्थ की ओर संकेत करने वाला ध्वनि समूह अर्थात शब्द।
Slang
गँवारू / शिष्टेतर प्रयोग
ऐसा शब्द जिसका प्रयोग सामान्य शिष्ट समाज में उचित न समझा जाए।
Socialized (From)
समाजीकृत रूप
शब्द का समाज द्वारा प्रचलित या स्वीकृत रूप।
Source Language
स्रोत भाषा
द्विभाषा कोश में मुख्य शब्द की प्रविष्टि की भाषा। अनुवाद के संदर्भ में वह भाषा जिसकी पाठ सामग्री का अनुवाद किया जाय। (source language : : target language)