उत्पादन मे प्रयुक्त कार्मिक एवं यांत्रिक संसाधनों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया।
Cape chisel
कैप छेनी
शैफ्ट आदि में खांचा बनाने में इस्तेमाल होने वाली छैनी। इसमें कर्तन धार या फलक की चौड़ाई बहुत कम होती है। कृपया चित्र -4 देखें।
Carburettor
कार्बुरेटर
वह युक्ति जो गैसोलीन और वायु को एक वांछित अनुपात में मिलाकर प्रज्वलन के लिए अंतर्दहन इंजन में भेजती है।
Carburizing
कार्बन व्यापन / कार्बुरीकरण
1. एक निम्नकार्बन इस्पात के पृष्ठ कठोरीकरण की प्रक्रिया। इसमें इस्पात को कार्बनमय पदार्थ के सम्पर्क मे उच्च क्रान्तिक ताप से अधिक पर गर्म करके द्रुतशीतित किया जाता है। इससे सतह में कार्बन की प्रतिशत मात्रा बढ़ जाती है तथा कठोर हो जाती है।
2. पृष्ठ कठोरीकरण की वह विधि जिसमें निम्न कार्बन इस्पात के पृष्ठ पर कार्बन की मात्रा बढ़ाई जाती है। इसमें इस्पात को कार्बनमय पदार्थ के सम्पर्क में लगभग 700% पर अपेक्षित अवधि तक गर्म किया जाता है।
Carpentry shop
काष्ठ शाला
वह कार्यशाला जिसमें काष्ठ से सम्बन्धित कार्य किया जाता हैं।
Carrage
यान
खराद मशीन में औजार को गति देने वाली युक्ति।
Carriage spring
यान कमानी
एक प्रत्यास्त युक्ति, जो प्रायः विभिन्न लम्बाई की वक्राकार इस्पात प्लेटों से बनी होती है। यह वाहन की तली और चल गरारी के मध्य लगी होती है।
Case
कोष्ठ / केस
निम्नकार्बन इस्पात का कटोरीकृत पृष्ठ।
Casing
कोष (पम्प)
पम्प का बॉडी, जिसके अन्दर पम्प के आन्तरिक अवयव आवृत रहते हैं।
Cast iron
ढलवाँ लोहा
1. यह कच्चे लोहे से बनाया जाता है। समें कार्बन अंश की मात्रा 2 से 5 प्रतिशत तक होती है और यह ढाला जा सकता है।
2. एक लौह - कार्बन मिश्रधातु जिसमें कार्बन की प्रतिशत मात्रा 1.8 से 4.3 तक होती है।