logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

time schedule (= time table)
समय सारिणी, समय अनुसूची
अ- किसी शैक्षिक संस्था के प्रतिदिन, प्रतिसप्ताह, प्रतिमास तथा प्रतिवर्ष में होने वाले क्रिया-कलापों की लिखित अग्रिम तालिका। आ- किसी शैक्षिक संस्था में पढ़ाये जाने वाले प्रत्येक विषय अथवा क्रिया-कलापों के लिये विद्यालयी वर्ष में नियत अवधि को दैनिक घंटों में विभाजित करने की योजना।

tone deafness
स्वर-बधिरता, स्वन- बधिरता
अ- श्रवण विस्तृति में एक अथवा एक से अधिक अंतराल की स्थिति जिसमें व्यक्ति ध्वनि विशेष को न सुन सके। आ- सापेक्ष असंवेदनशीलता की अवस्था जिसमें संगीत स्वरों में अंतर न जाना जा सके।

tone-game
स्वरक-मिलान खेल, स्वरकानुकरण क्रिड़ा
एक प्रकार की क्रीड़ा जिसमें बालक विभिन्न संगीत स्वरों का, निर्धारित तारत्व या सुस्वरता पर ध्यान न देते हुए, अनुकरण करता है अथवा उनका मिलान करता है।

touch method
स्पर्शज्ञान प्रणाली
नेत्रहीनों को प्रशिक्षित करने की एक प्रणाली जिसमें ज्ञान प्राप्त करवाने के लिये स्पर्श इंद्रियों का उपयोग किया जाता हो जैसे स्पर्श पठन तथा समुद्भृत मानचित्र, शैक्षिक माडल तथा अन्य सामग्री की व्याख्या में अंगुलियों का उपयोग।

tournament
खेल प्रतियोगिता
खिलाड़ियों या दलों कि बीच आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला।

trade preparatory training
व्यवसायोपक्रम प्रशिक्षण
विद्यालय द्वारा किशोरावस्था के छात्रों को किसी विशेष व्यवसाय में दक्ष करने के उद्देश्य से दिया जाने वाला प्रशिक्षण।

training
प्रशिक्षण
व्यक्ति में किसी भी आदत, कौशल, योग्यता अथवा मनोवृत्ति को विकसित करने के लिये क्रमिक कार्यक्रम जिसमें उसे विशेष प्रकार का व्यावसायिक अनुभव प्रदान किया जाता है और उसी का उपयुक्त अभ्यास कराया जाता है।

training college
प्रशिक्षण महाविद्यालय
महाविद्यालय स्तर की शिक्षा संस्था जहाँ अध्यापकों के प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था हो।

training programme
प्रशिक्षण कार्यक्रम
औद्योगिक प्रशिक्षण पाठयोजना को संगठित तथा संचालित करने के लिये अनुदेशों का पूर्ण विन्यास जिसमें कक्षा का स्थान निश्चित करना, प्रशिक्षणार्थियों का चुनाव और संख्या निर्धारित करना, पाठ-योजना का विस्तृत वर्णन, भौतिक सुविधाएं प्राप्त करवाना, उद्योग और विद्यालय में समन्वय स्थापित करना आदि सम्मिलित है।

transfer report
स्थानान्तरण विवरण, स्थानान्तरण रिपोर्ट
एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में जाने पर किसी छात्र के विषय में विस्तृत सूचना।


logo