logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

short dash
छोटा डैश तीन एम का छोटा डैश।

shorts
संक्षिप्त समाचार, लघु समाचार देखिए 'short'

short sentence lead
लघुवाक्य कथामुख वह कथामुख जिसके एक संक्षिप्त वाक्य से ही पूरे समाचार का सार परिलक्षित हो जाता है। ऐसे कथामुख में विस्तार की बातें अगले अनुच्छेद या अनुच्छेदों में दी जाती है।

shoulder
स्कंध मुद्राक्षर का वह ऊपरी भाग जिस पर उसका मुख या अक्षर स्थित होता है।

shouts
विस्मयादि बोधक चिह्न

showcard
विज्ञापन कार्ड, प्रदर्शनी कार्ड वह कार्ड जिस पर किसी वस्तु या सेवा की रोचक बातें विज्ञापन करने के उद्देश्य से मुद्रित होती हैं।

side bar
पार्श्व समाचार, पार्श्व छड़ (1) समाचार का एक अंश जो मूल समाचार के साथ किसी विशेष रूप में अंकित होता है। (2) मुद्रण यंत्र का एक विशेष उपकरण है।

side light story
पार्श्व प्रकाश वह अतिरिक्त समाचार जिसमें किसी संबंधित बड़ी घटना पर पार्श्व प्रकाश डाला जाता है अर्थात् जिसमें मुख्य समाचार से संबंदित इधर-उधर के सूत्र भी जोड़े जाते हैं।

side story
पार्श्व समाचार एक ऐसा समाचार जो किसी दूसरे संबद्ध किन्तु अधिक महत्वपूर्ण समाचार के बारे में हो और मुख्य समाचार या उसके शेषांक के साथ-साथ (उसके पार्श्व में) प्रकाशित किया गया हो।

sigcut
सिगकट, प्रतीकाक्षर एडवरटाइजर्स सिगनेचर (विज्ञापन दाता हस्ताक्षर) का संक्षेप।


logo